भोपाल में चोरी की अनोखी वारदात.. कुत्तों भौंके नहीं इसलिए फेंका मीट, दीवार फांद एडवोकेट के घर घुसे और 18 लाख कैश संग जेवर ले उड़े

Updated on 30-12-2025 01:03 PM
भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा स्थित पॉश कॉलोनी सूरज नगर में एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर हुई सनसनीखेज चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शातिर बदमाशों ने न केवल सुरक्षा घेरे को तोड़ा, बल्कि बेहद पेशेवर अंदाज में 18 लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार रात एक आरोपी को हिरासत में लिया है। चोरी में बाहरी गिरोह का हाथ सामने आ रहा है। जिसने स्थानीय एक बदमाश के साथ मिलकर वारदात की।

रेकी के बाद योजनाबद्ध वारदात

यह चोरी महज एक संयोग नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनियोजित साजिश थी। बदमाशों ने वारदात से पहले घर की सुरक्षा व्यवस्था और वहां मौजूद पालतू कुत्तों की गतिविधियों की बारीकी से रेकी की थी। रात करीब डेढ़ से साढ़े तीन बजे के बीच हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे। उन्होंने सबसे पहले पालतू कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया ताकि वे भौंक न सकें। इसके बाद गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और आराम से अलमारियों में रखे नकदी और जेवरात समेट लिए।

पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने खुद जांच की कमान संभाली। जांच के लिए दो विशेष टीमें गठित की गईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार रात छोला मंदिर, भानपुर और करोंद क्षेत्रों में सघन छापेमारी की।

इस दौरान वारदात में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे अज्ञात ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी गए माल की बरामदगी कर ली जाएगी।

ऐसे जांच कर रही पुलिस

तकनीकी साक्ष्य: घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

सीसीटीवी मैपिंग: एयरपोर्ट रोड और मुख्य चौराहों के कैमरों से बदमाशों के मूवमेंट की जांच।

सक्रिय गिरोह: जेल से हाल ही में छूटे हथियारबंद लुटेरों की कुंडली खंगाली जा रही है।

अलर्ट: चोरी का सोना खपाने की आशंका में सराफा बाजार और ज्वेलर्स पर निगरानी बढ़ाई गई है।

समन्वय: गिरोह की पहचान के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस से जानकारी साझा की गई है।

बाहरी गिरोह पर शक, लोडिंग वाहन की तलाश

यह किसी पेशेवर बाहरी गिरोह का काम है। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लोडिंग वाहन नजर आया है, जिसका उपयोग चोरी का सामान ले जाने में किया गया। पुलिस मोबाइल टावर डंप, फास्टैग डेटा और सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों के भागने के रूट को ट्रैक करने में जुटी है। इसके साथ ही घर में काम करने वाले पुराने और वर्तमान कर्मचारियों, ड्राइवरों और गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि रेकी करने वालों का सुराग मिल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.