अलौकिक संगीत यात्रा में श्रोताओं को स्पंदित कर गया सुर, ताल और भावनाओं का अनूठा संगम

Updated on 06-12-2025 11:57 AM

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा संगीत, कला और विरासत पर केन्द्रित वृहद संगीत समारोह ‘‘ह्रदय दृश्यम’’ के आठवें शुभारंभ शुक्रवार की शाम रवीन्द्र भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव, क्यूरेटर हृदय दृश्यम श्री जो अलवारिस एवं ओमेगा रेंक के प्रबंध संचालक श्री सुशील प्रकाश, जहांनुमा होटल के निदेशक श्री फैज राशिद ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सुविख्यात सरोद वादक श्री अमान—अयान अली बंगश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्री सुशील प्रकाश ने दिया। उन्होंने कहा कि हृदय दृश्यम का मंच भारतीय संगीत की समृद्ध परम्पराओं को अनुभूत कराता है। यह हमारी संस्था पर गर्व करने का अवसर है। आभार प्रदर्शन उप संचालक संस्कृति डॉ. पूजा शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सौंदर्य और उत्कृष्ट प्रदर्शनों का पर्याय हृदय दृश्यम का भव्य मंच एक बार पुनः सुधिजनों को उस अलौकिक संगीत–यात्रा पर ले गया, जहाँ सुर, ताल और भावनाओं का अनूठा संगम श्रोताओं को भीतर तक स्पंदित कर गया। पहली संध्या की प्रथम सभा सरोद वादन के माधुर्य, गंभीरता और रसानुभूति को समर्पित थी। मंच पर उपस्थित थे सेनिया बंगश घराने के सुप्रसिद्ध युवा कलाकार श्री अमान अली बंगश और श्री अयान अली बंगश, जिनकी उंगलियों के स्पर्श मात्र से तारों पर जादू सा उतरता प्रतीत होता है।

अपने विशेष अंदाज, सुकोमल मिजाज और गहन मनोभाव के साथ दोनों कलाकारों ने सुरों का ऐसा संसार रचा कि पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत "राग देश" से की जिसकी मध्यम-कोमल छाया और बारिश-सी भीगी अनुभूति ने श्रोताओं को सुकून से भर दिया। इसके बाद उन्होंने "राग रागेश्री" में सरोद के गंभीर, मधुर और मृदुल स्वर-व्याप्ति का अद्भुत परिचय दिया। अंत में बंगश बंधुओं ने मनभावन भटियाली धुन प्रस्तुत की, जिसने वातावरण में सहज उल्लास, काव्यमयता और मधुरता घोल दी। अमान-अयान के साथ तबले पर श्री अशेष उपाध्याय एवं श्री रामेंद्र सिंह सोलंकी ने सधी संगत दी।

अगली प्रस्तुति सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री मधुवंती बागची के गायन की रही। वे अपने चिरपरिचित अंदाज में मंच पर पहुंची और सबसे पहले ईश्वर को स्मरण करते हुए आई गिरी नंदिनी....से मंगलारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अपना सुप्रसिद्ध गीत शायद कभी ना कह सकूं.... से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अगला गीत रंजिश ही सही....प्रस्तुत कर सभागार में जादू बिखेर दिया। उन्होंने इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।

हृदय दृश्यम में आज

हृदय दृश्यम के दूसरे दिन 6 दिसम्बर, 2025 को सायं 5:30 बजे से ऐतिहासिक स्थल जगदीशपुर के चमन महल परिसर में दो संगीत सभाएं आयोजित होंगी। जिसमें पहली सभा सुविख्यात सितार वादक पंडित रवि चारी के सितार वादन की होगी। इसके बाद 8:15 बजे पंडित आदित्य कल्याणपुरकर का तबला वादन होगा। इस अवसर पर परिसर में आर्ट एण्ड क्राफ्ट एवं पारम्परिक व्यंजन मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश की परम्परा अनुसार व्यंजन एवं शिल्प कला प्रस्तुत होगी। जगदीशपुर के लिए निःशुल्क बस सेवा रविन्द्र भवन से शाम 4 बजे उपलब्ध रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.