एनएच-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक सवार युवकों की मौत

Updated on 31-12-2025 11:17 AM

रायपुर। नेशनल हाईवे-53 पर मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम लखौली ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

मृतकों की पहचान संदीप निषाद (18 वर्ष), निवासी बड़गांव (तुमगांव) और तिलक निषाद (20 वर्ष), निवासी रायतुम (पटेवा) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक से बड़गांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लखौली ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेजा। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने एनएच-53 पर तेज रफ्तार वाहनों और लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.