बुधनी से रेस्क्यू कर लाए गए एक बाघ शावक ने वन विहार में तोड़ा दम, दूसरा भी गंभीर

Updated on 31-07-2024 12:55 PM
 भोपाल। ट्रेन की चपेट में आने के बाद बुधनी से रेस्क्यू करके भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान लाए गए दो मादा बाघ शावकों में से एक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई है। मामलू हो कि गत 16 जुलाई को मिड घाट रेलवे लाइन से दोनों को लाया गया था। दोनों शावकों में से एक बाघ शावक पहले ही दिन से भोजन नहीं ले रहा था। वन विहार के चिकित्सकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी सांसों की डोर टूट गई।ज्ञात हो कि उक्त दोनों बाघ शावकों का वन्य प्राणी चिकित्सक एवं अन्य चिकित्सक दल द्वारा 17 जुलाई को स्वास्थ्य परीक्षण एवं एक्स-रे किया गया था। इसके साथ वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा विषय विशेषज्ञों से परामर्श कर सतत उपचार किया जा रहा था।

दूसरे बाघ शावक की स्थिति में भी सुधार नहीं

वहीं दूसरे घायल बाघ शावक की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है, हालांकि वह अल्प मात्रा में भोजन ले रहा है। उसको सतत निगरानी में रख कर उपचार किया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसका भी पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा है।

किया अंतिम संस्कार

वहीं मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम डा. अतुल गुप्ता वन्य प्राणी चिकित्सक, डा. रजत कुलकर्णी और डा. प्रशांत देशमुख द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत बाघ शावक का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी के समक्ष नियमानुसार दाह संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि 15 जुलाई को बुधनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक नर शावक की मौत हो गई थी। वहीं, दो मादा शावक घायल हो गए थे। इन्हें अगले दिन विशेष ट्रेन से रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में लाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.