दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजन सदमे में

Updated on 14-12-2025 04:52 PM

दुर्ग। दुर्ग जिले के सिकोला बस्ती स्थित जयंती नगर, सड़क नंबर-1 के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिशा माथनकर के रूप में हुई है, जो दुर्ग पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा थी। वह मोहन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले चार सदस्यीय परिवार की बड़ी बेटी थी। पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे डॉक्टर ने छात्रा की मृत्यु की पुष्टि की। परिवार किराए के मकान में रहता है। छात्रा की माता टेलर का काम करती हैं और परिवार की आर्थिक व पारिवारिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें किसी तरह के विवाद या तनाव की जानकारी नहीं थी। अचानक हुई इस घटना से माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दुर्ग पब्लिक स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों ने भी घटना पर शोक जताया है। स्कूल प्रशासन के अनुसार, दिशा पढ़ाई में होशियार और स्वभाव से मिलनसार थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.