गाजियाबाद में नकली Liv-52 बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 09-02-2026 12:22 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़े नकली दवा रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें लीवर की दवाओं की नकली टैबलेट्स बनाई और सप्लाई की जा रही थीं। गिरोह सोनीपत की एक लैब में हिमालयन लिव-52 जैसी नामी दवा की नकली कॉपी तैयार कर रहा था। जांच में पता चला कि आरोपी अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, आगरा, मेरठ और शामली समेत कई जिलों में इन नकली दवाओं की सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक पैरामेडिकल छात्र भी शामिल है। आरोपियों से 50 हजार टैबलेट्स, 1200 सफेद रंग की खाली डिब्बियां और ढक्कन, 500 प्रिंटेड रैपर और एक कार बरामद की गई है।

हिमालयन कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी

यह रैकेट हिमालयन वैलनेस कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से नकली टैबलेट्स बेच रहा था। जनवरी में कंपनी की शिकायत पर मुरादनगर थाने में धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोदीनगर के तिबड़ा रोड निवासी मयंक अग्रवाल, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अनूप गर्ग, सुभाषनगर निवासी तुषार ठाकुर, हिंडन विहार निवासी आकाश ठाकुर और निवाड़ी निवासी नितिन त्यागी शामिल हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों को अलीगढ़ से फर्जी टैबलेट्स बेचने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ।

मेरठ से बनवाते थे पैकेजिंग सामग्री

आरोपियों ने करीब चार महीने पहले यह धंधा शुरू किया था। वे सोनीपत की सुबको लेबोरेट्रीज से नकली लिव-52 टैबलेट्स बनवाते थे। सफेद डिब्बियां और ढक्कन मेरठ के एकता प्लास्टिक उद्योग के मालिक कमालुद्दीन से, रैपर खैरनगर चौपला के पास मुज्जमिल की प्रिंटिंग प्रेस से और डाई बनाने की मशीन शकील जमनानगर नवीन मंडी से तैयार कराते थे। गिरोह के सदस्यों ने काम बांट रखा था जिसमें नितिन त्यागी का मोदीनगर में मेडिकल स्टोर है, मयंक अग्रवाल पूर्व मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है, अनूप गर्ग मयंक का रिश्तेदार है, तुषार ठाकुर पैरामेडिकल छात्र है और आकाश ठाकुर सप्लाई में मदद करता था।

ड्रग कंट्रोल विभाग का दावा

ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विभाग लगातार नकली दवाओं के खिलाफ एक्शन ले रहा है। हाल के महीनों में कई मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और आगे भी अभियान चलाए जाएंगे। हालांकि, गाजियाबाद में नकली दवाओं का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जो ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। शहर लोनी, खेड़ा और इंदिरापुरम जैसे इलाकों में छोटी इकाइयों में कैंसर दवाओं और प्रतिबंधित कफ सिरप जैसी नकली दवाएं बनाई जा रही हैं, जो उत्तर भारत में सप्लाई हो रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.