परीक्षा देकर लौटी छात्रा ने की आत्महत्या

Updated on 14-01-2026 01:07 PM

सूरजपुर । जिले से एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्रा मंगलवार को परीक्षा देकर स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद उसने मोबाइल के जरिए पैसे का लेन–देन किया, जिस पर परिजनों ने सवाल उठाए।बताया जा रहा है कि छात्रा की मां ने पैसे के ट्रांसफर को लेकर उसे फटकार लगाई और समझाइश दी। इस बात से आहत होकर छात्रा गुस्से में अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतिका स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा थी और पढ़ाई में सामान्य बताई जा रही है। हालांकि कक्षा को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि छात्रा कक्षा 9वीं की थी और मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर परिजनों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.