भोपाल के भोज वेटलैंड में देखा गया दुर्लभ 'मर्लिन फाल्कन' पक्षी, दुनिया के सबसे छोटा और फुर्तीला शिकारियों में शामिल

Updated on 30-12-2025 01:04 PM
 भोपाल: भोपाल के भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब) में दुनिया के सबसे छोटे और अत्यंत फुर्तीले शिकारी पक्षियों में शुमार 'मर्लिन फाल्कन' (मर्लिन बाज़) को पहली बार देखा गया है। पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर यह न केवल भोपाल, बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में इस दुर्लभ पक्षी की पहली 'साइटिंग' (उपस्थिति) है।

विशेषज्ञों ने कैमरे में किया कैद

इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह पक्षी प्रेमी अरुण त्यागी, जगदीश जटिया और शैलेंद्र बड़ोनिया बने। बर्डिंग के दौरान उन्होंने इस दुर्लभ बाज को न केवल करीब से देखा, बल्कि इसके स्पष्ट फोटोग्राफ भी लिए। मध्य प्रदेश के पक्षी डेटाबेस में मर्लिन फाल्कन की पहली आधिकारिक एंट्री होने से वन्यजीव प्रेमियों और बर्डिंग समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पक्षी का भोपाल आना यहां के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोलॉजी) के स्वस्थ होने का प्रमाण है।

छोटा आकार, पर अचूक शिकारी

ऐसा बताया जाता है कि मर्लिन बाज़ फाल्कन परिवार का एक छोटा लेकिन अत्यंत साहसी सदस्य है। इसकी लंबाई महज 24 से 33 सेंटीमीटर और पंखों का फैलाव 50 से 70 सेंटीमीटर तक होता है। आकार में छोटा होने के बावजूद इसकी शिकार करने की क्षमता इसे विशेष बनाती है। अन्य बाज़ों की तरह ऊंचाई से गोता लगाने के बजाय, यह जमीन के समानांतर बहुत तेज गति से उड़ते हुए अचानक शिकार पर झपट्टा मारता है। गौरैया जैसे छोटे पक्षी इसके मुख्य आहार होते हैं।

उत्तरी गोलार्द्ध से आता है यह नन्हा मेहमान

मर्लिन मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के उत्तरी हिस्सों (उत्तरी गोलार्द्ध) में पाया जाता है। कड़ाके की ठंड शुरू होते ही यह पक्षी गर्म क्षेत्रों की ओर प्रवास करता है। भारत में इसे एक दुर्लभ ''शीतकालीन प्रवासी'' माना जाता है, जो अब तक मध्य प्रदेश की सीमाओं से दूर था।

पर्यावरण के प्रति बढ़ी उम्मीदें

भोज वेटलैंड में इस शिकारी पक्षी की उपस्थिति यह दर्शाती है कि बड़ा तालाब के आसपास का क्षेत्र प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित और भोजन की उपलब्धता से भरपूर है। हालांकि, विशेषज्ञों ने भविष्य के लिए आगाह भी किया है कि कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग और प्राकृतिक आवासों के नुकसान से इन पक्षियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा सकता है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.