विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता रैली निकाली गयी

Updated on 02-12-2025 01:12 PM

गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज शासकीय भृगुनंदन चौधरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं आई.टी.एस. महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सा अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बस स्टैण्ड, तिरंगा चौक गरियाबंद होते हुए आई.टी.आई. प्रशिक्षण संस्थान तक निकाली गयी। इसके पश्चात आई.टी.आई. प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एड्स रोग की समस्या एवं समाधान विषय पर संगोष्ठी, स्वास्थ्य परिचर्चा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं मानव श्रृखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि एड्स रोकथाम एवं जन जागरूकता में शिक्षित युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। एड्स से बचाव के लिए सुरक्षित जीवन शैली को अपनाने की अपील की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. वाय. के. ध्रुव मौजूद थे।

 जिला नोडल अधिकारी डॉ.अमन हुमने ने कहा कि इस वर्ष 2025 का थीम व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकरात्मक बदलाव लाएं एड्स जानकारी ही बचाव है, सही समय पर रोग की पहचान एवं उपचार आश्वयक है, संगोष्ठी एवं परिचर्चा किया जाना चाहिए ताकि एड्स की जानकारी छिपी न रहे। साथ ही थीम के अनुरूप इस वर्ग से संबंधित लोगो को समान भाव व व्यवहार से देखे एवं समुदाय से अपील की एड्स रोगी की पहचान उजागर न करें।

 आईसीटीसी परामर्शदाता श्रीमती सतरूपा चंद्राकर ने एच.आई.व्ही एड्स संक्रमण फैलने के कारण जिसमें असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई, संक्रमित रक्त संचरण एवं संक्रमित माता से गर्भस्थ शिशु को हो सकता है की जानकारी दी। एवं सिंगल विंडों एवं एच.आई.व्ही. एक्ट 2017 के तहत एच.आई.व्ही. मरीज की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

  कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, एड्स विषय पर रंगोली, चित्रकला, परिचर्चा एवं भाषण कार्यक्रय आयोजित किया है। जिसमें सभी प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश सोनी के द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ. लक्ष्मीकात जांगडे, डॉ. देवेन्द्र साहू,  गनपत नायक, श्रीमती आशा वर्मा, डॉ.योगेन्द्र रघुवंशी, टीकेश साहू, पोखराज साहू, रिकेश ताम्रकर, सर्वेश साहू, नवनीन यादव, कृतिमा साहू, अर्चा नाग,  राकेश वर्मा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.