मध्य प्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा चुनाव के लिए खींचतान, जून में समाप्त होगा दिग्विजय सिंह का कार्यकाल

Updated on 10-01-2026 11:50 AM

भोपाल। एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा सीट के लिए सिर फुटव्वल होने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। कांग्रेस विधायकों की संख्या को देखते हुए रिक्त हो रही तीन में से केवल एक सीट ही कांग्रेस के खाते में जाएगी। दिग्विजय सिंह राज्यसभा में वापसी चाहते हैं तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ओबीसी वर्ग से होने को आधार बनाकर स्वयं दावेदारी करेंगे।

वह कमल नाथ की 15 महीने की सरकार में मंत्री रहे हैं लेकिन वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे। ओबीसी वर्ग से ही अरुण यादव की भी मजबूत दावेदारी है। वह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। कांग्रेस के पास अभी यादव चेहरे की कमी भी है। इधर, कमल नाथ मध्य प्रदेश की राजनीति के इच्छुक नहीं हैं। फिर भी अपने स्तर पर राज्यसभा में पहुंचने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।

गुटबाजी और राज्यसभा सदस्य बनने की लड़ाई में गिर गई थी सरकार

दरअसल, मध्य प्रदेश में वर्ष 2020 में जब राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव हुआ था तो कांग्रेस की गुटबाजी और राज्यसभा सदस्य बनने की लड़ाई के कारण तत्कालीन कमल नाथ सरकार गिरा दी गई थी। कांग्रेस में तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 22 विधायकों के साथ विद्रोह किया और कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी।

बड़ी वजह यही थी कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस की सुरक्षित सीट से राज्यसभा जाना चाहते थे और इस पर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अधिकार जता रहे थे। बता दें, जून में मध्य प्रदेश से जार्ज कुरियन (अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री), दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दिग्विजय सिंह दो बार से मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद राज्यसभा का बचा कार्यकाल जार्ज कुरियन को मिला है।

चुनौती बनेगा प्रत्याशी चयन

राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने में तीन महीने बाकी हैं लेकिन संभावित प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस के आंतरिक मतभेद सामने आने लगे हैं। कुछ समय पहले दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट के माध्यम से संगठन की कमजोरी पर चिंता जाहिर की थी। हालांकि पार्टी के ही कुछ लोग इसे राज्यसभा चुनाव को लेकर दबाव बनाने के प्रयास के रूप में देख रहे हैं।

उनका हाल का एक बयान 'न टायर्ड हूं और न ही रिटायर होने जा रहा हूं' भी यही संकेत दे रहा है कि वह सक्रिय राजनीति में बने रहना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह की दावेदारी के कारण प्रत्याशी का चयन पार्टी के लिए चुनौती बन गया है।

58 विधायकों से चुना जाएगा एक सदस्य

मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य यानी विधायक हैं। राज्यसभा के तीन सदस्यों के पद रिक्त हो रहे हैं। ऐसे में एक प्रत्याशी को चुनाव जीतने के लिए 58 मतों की आवश्यकता होगी। विधानसभा में भाजपा के 164 और कांग्रेस के 65 विधायक हैं, एक अन्य है। इस हिसाब से कांग्रेस को एक सीट मिलना तय है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.