कलेक्टर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं एन-कॉर्ड समिति की बैठक आयोजित

Updated on 15-10-2025 12:40 PM

बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा समिति, कानून व्यवस्था तथा एन-कॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया। एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, ड्रग्स कंट्रोल सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटना एवं इसे रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे-स्पॉट का पुनः परीक्षण कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिले में फिलहाल 6 ब्लैक स्पॉट एवं 3 ग्रे-स्पॉट है। ब्लैक स्पॉट में सेंदरी चौक केानी, जाली मोड़ रतनपुर, मस्तुरी हाईवे तिराहा, भदौरा चौक मस्तुरी, पंधी चौक सीपत, जांजी बस स्टैण्ड सीपत शामिल है। जिले में ग्रे स्पॉट के रूप में नेहरू चौक, महाराणा प्रताप चौक और अशोक नगर चौक को चिन्हित किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर वर्ष 2025 में 689 लायसेंस निलंबित किया गया है। एसएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरती जाएगी। लर्निंग लायसेंस और जागरूकता के लिए स्कूल-कॉलेजों में कैम्प लगाया जाए। यातायात शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का सुझाव भी दिया गया।

एन-कॉर्ड की बैठक -

कलेक्टर ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। पुलिस ड्रग्स कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करें और पुनर्वास योजना चलाएं। कलेक्टर ने जानकारी ली कि कितने दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है। बताया गया कि 2 हजार 214 में से 2 हजार 11 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है।

कानून व्यवस्था की समीक्षा -

कलेक्टर एवं एसएसपी ने जिले में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों और आयोजनों हेतु सतर्कता बरती जाए। भीड़-भाड़ क्षेत्रों में गश्त बढाएं और सीसीटीवी निगरानी सुदृढ़ की जाए। उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओपी को संयुक्त रूप से अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने कहा। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस को लगातार पेट्रोलिंग करते रहने भी कहा। बैठक में एडीएम  शिवकुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी  राजेन्द्र जायसवाल, एडीशनल एसपी यातायात  रामगोपाल करियारे, सभी एसडीएम, आरटीओ  असीम माथुर, सीएमएचओ श्रीमती शुभा गढेवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.