कंपनी में नौकरी छोड़कर टेलीकॉम इंजीनियर बना चोर, गैंग बनाकर चुराता था टावरों के बेस बैंड

Updated on 16-12-2025 12:54 PM

भोपाल: राजधानी और आसपास के जिलों में लगे मोबााइल टावरों से बेस बैंड चुराने वाले एक शातिर गिरोह का मिसरोद पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का सरगना एक टेलीकाम इंजीनियर है, जो कि स्वयं एयरटेल कंपनी में लंबे समय तक नौकरी करता रहा।

आरोपी ने करीब छह महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। साथ ही अपने कुछ दोस्तों की नौकरी भी छुड़वाई और फिर मोबाइल टावर से चोरी के लिए एक गैंग बनाई। बतौर टेलीकाम इंजीनियर सरगना को टावर की हर तकनीकी जानकारी थी। उसने अपनी गैंग के सदस्यों को ट्रेन किया और फिर ऐसे टावरों को निशाना बनाया, जो रहवासी क्षेत्र से कुछ दूर थे और सुरक्षा की कमी दिखाई दी।

आरोपी टावर के नीचे लगी बेस बैंड डिवाइस को चुराते थे, यही टावर का हार्ट होता, जिसके बंद होने पर उस टावर से जुड़े सभी नेटवर्क टूट जाते हैं। आरोपियों ने पिछले पांच महीने में भोपाल के आसपास के जिलों में कई वारदातें कीं। पिछले सप्ताह भी उन्होंने मिसरोद क्षेत्र में लगे टावर से जैसे ही डिवाइस चोरी की तो उसके टेक्निशियन को सूचना मिली। उसने मिसरोद थाने में शिकायत की।

हालांकि तब तक आरोपित भाग चुके थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सहायता से पीछा कर उन्हें पकड़ा। पुलिस ने मुख्य सरगना समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया है, जबकि एक आरोपित फरार है।

रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के टावरों से कर चुके हैं चोरी

थाना प्रभारी रतनसिंह परिहार ने बताया कि 32 वर्षीय प्रदीप यादव मूलत: ग्राम थाना मंगरोल, सेंवडा, जिला दतिया का रहने वाला है। वह बीटेक इंजीनियर है और टेलीकाम कंपनी में नौकरी करता था। इसी वर्ष उसने नौकरी छोड़कर चोर गिरोह बनाना शुरू किया था। इसमें उसने अपने ही क्षेत्र के रहने वाले शैलू त्यागी, विनीत त्यागी, रामकुमार शर्मा और आकाश अहिरवार को शामिल किया था।

शैलू, विनीत और रामकुमार भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में रहते हुए दिलीप बिल्डकॉन कंपनी में नौकरी करते थे। प्रदीप दोस्त आकाश के साथ भोपाल आया और शाहपुरा में रहने वाले तीनों दोस्तों के साथ रहने लगा। वे दिन में भोपाल, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ में रैकी करते थे और उन टावरों को चिन्हित करते, जहां सुरक्षाकर्मी नदारद रहते थे।

बदमाश रात में जाते और बेस बैंड चुराकर चले जाते। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि चोरी के बाद वे नईम नामक युवक को बेस बैंड बेचने के लिए देते थे। आरोपी रायसेन, विदिशा और राजगढ़ में अब तक छह टावरों से चोरी की वारदात कर चुके थे। जबकि भोपाल में सातवीं चोरी की थी। 11 दिसंबर की रात उन्होंने मिसरोद में लगे टावर से बेसबैंड चुराया तो टावर के तकनीशियन प्रेमसिंह पटेल ने मिसरोद थाने में शिकायत की थी।

नेटवर्क का सबसे अहम हिस्सा है बेसबैंड, कीमत 5 से 10 लाख तक

मोबाइल टावर में लगा बेसबैंड यूनिट नेटवर्क का सबसे अहम हिस्सा होता है। यही यूनिट मोबाइल से आने-जाने वाले सिग्नल को प्रोसेस करती है। काल, इंटरनेट डेटा और मैसेज पहले रेडियो यूनिट से होकर बेसबैंड तक पहुंचते हैं, जहां सिग्नल को डिजिटल रूप में डिकोड कर नेटवर्क से जोड़ा जाता है। 4जी और 5जी में बेसबैंड की भूमिका और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह हाई-स्पीड डेटा को मैनेज करता है। एक बेसबैंड यूनिट की कीमत क्षमता और तकनीक के अनुसार करीब 5 लाख से 20 लाख रुपये या उससे अधिक तक हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.