नगर निगम में 'ऑडियो कांड' से मचा हड़कंप, जोन प्रभारी ने ही खोल दी विभाग की पोल

Updated on 20-01-2026 11:48 AM

भोपाल। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों के बीच अब विभाग की अंदरूनी खींचतान भी सार्वजनिक हो गई है। जोन-8 के प्रभारी एएचओ रविन्द्र यादव और तत्कालीन अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहुप्रसारित हो गया। इस ऑडियो में एएचओ अपने ही विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते और मौजूदा अधिकारियों को कठघरे में खड़ा करते सुनाई दे रहे हैं।

मौजूदा कार्यशैली पर सवाल और पूर्व अधिकारियों की तारीफ

ऑडियो में एएचओ कहते हैं कि आपके जाने के बाद पूरी नगर निगम ढीली हो गई है, कोई सुनवाई करने वाला नहीं है और शहर गंदगी से परेशान है। इसके साथ ही वे वर्तमान अधिकारियों की आलोचना करते हुए तत्कालीन निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायण और अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि देवेन्द्र सिंह चौहान हाल ही में निजी प्रवास पर भोपाल आए थे। इसी दौरान देवेंद्र सिंह चौहान की जोन आठ के प्रभारी एएचओ से मोबाइल पर बात हुई, जो बाद में बहुप्रसारित हो गई।

निगम महकमे में हड़कंप, आयुक्त के कदम पर टिकी नजरें

ऑडियो सामने आने के बाद निगम महकमे में हड़कंप मच गया है। यह मामला नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन तक पहुंच चुका है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर संबंधित एएचओ से संपर्क नहीं हो सका। दूसरी ओर कुछ कंसल्टेंट और एनजीओ एएचओ के समर्थन में सामने आए हैं और इसे निजी बातचीत को सार्वजनिक करने का मामला बता रहे हैं। अब सबकी नजर निगम आयुक्त के अगले कदम पर टिकी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.