नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Updated on 13-06-2024 12:21 PM
 भोपाल। डीआइजी बंगला इलाके में स्थित नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे ट्रांसफर स्टेशन में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए पहले ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने खूब मेहनत की, लेकिन आग के तेजी से फैलते ही इसकी सूचना फायर कंट्रोल रूम को दोपहर तीन बजे दी गई। इसके बाद कबाड़ खाना फायर स्टेशन से तीन दमकलें आग पर काबू करने के लिए पहुंची। जिससे आग पर काबू करने में करीब दो घंटे लगे।
जानकारी के अनुसार जिस कचरे में लगा लगी थी। वह कपड़ा और थर्माकोल के बंडल थे। यह बंडल निगम द्वारा अलग से कंपनियों को भेजे जाते हैं। शहर से निकलने वाले कचरे से कपड़ा और थर्माकोल अलग करके उनके बंडल बनाए जाते हैं, जो कई दिनों से ट्रांसफर स्टेशन में रखे हुए थे। हालांकि, आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हुआ है।

कचरा ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों ने बताया कि कचरे के पास कांच के टुकड़े पड़े हुए थे। जिनकी वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। जिन बंडलों में आग लगी थी। उनमें एक डंपर थर्माकोल और तीन डंपर कपड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर रखा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.