गरियाबंद में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर, 11 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 30-12-2025 01:21 PM
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में एक हिस्ट्रीशीटर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने गांव के ही 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आपसी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। 29 दिसंबर की सुबह देवरी गांव में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान हितेश्वर तारक (निवासी देवरी) के रूप में हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि हितेश्वर के खिलाफ राजिम थाने में गुंडा-बदमाश की फाइल दर्ज थी। इसके अलावा उस पर मारपीट और चोरी के कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज थे।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो पता चला कि 28 दिसंबर की रात करीब 11 बजे गांव के ही 11 लोगों ने आपसी रंजिश के चलते हितेश्वर को उसके घर से जबरन बाहर निकाला और कोपार–बोरसी रोड तक घसीटते हुए ले गए। वहां लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को देवरी गांव में सड़क किनारे फेंक दिया।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने करण साहू, विमलेश साहू, थानचंद साहू, सुनील साहू, शिव साहू, गजेंद्र साहू, लक्ष्मीचंद सतनामी, ओमप्रकाश सतनामी, उमा शंकर यादव और नोहर विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.