राष्ट्रीय एकता दिवस पर सद्भावना दौड़ का भव्य आयोजन

Updated on 31-10-2025 01:09 PM

कबीरधाम। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिला कबीरधाम में सद्भावना दौड़ का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधीश श्री गोपाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मोतीराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शहरवासी तथा स्वामी विवेकानंद अकादमी में प्रशिक्षणरत युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

सद्भावना दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों एवं प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा को सशक्त संदेश देते हुए उत्कृष्ट अनुशासन एवं जोश का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें राष्ट्र की अखंडता, सुरक्षा एवं सामूहिक एकजुटता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। पुलिस विभाग सदैव समाज में समरसता, सुरक्षा एवं शांति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.