रायगढ़ में दिवाली की रात यश प्रिंटस में लगी आग:अंदर रखा सामान जलकर राख, 4 फायर-ब्रिगेड की गाड़ी ने 3 घंटे में पाया काबू

Updated on 21-10-2025 01:28 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिवाली त्योहार की रात प्रिंटर्स की दुकान में आग लग गई। यश प्रिंटर्स दुकान में अचानक आग लगने से अंदर रखे फ्लैक्स-बैनर समेत कई सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात सभी दीपावली त्योहार मनाने में व्यस्त थे। तभी रात में हंडी चौक रोड स्थित अनाथालय के पास यश प्रिंटर्स में अचानक आग की लपटे उठते देख लोगों ने थाने में दी।

बताया जा रहा है, आग पूरे दुकान में फैल चुकी थी। 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।

जिंदल का फायर ब्रिगेड भी बुलाया गया

आग बुझाने में मोहल्ले वालों का भी सहयोग रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग भयावह रूप ले रही थी। दुकान के ऊपर ऑफिस में भी आग फैल चुकी थी। ऐसे में जिंदल के फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया।

लाखों में हुआ नुकसान

यश प्रिंटर्स दुकान में फ्लैक्स बैनर समेत कई कागजात और अन्य सामान रखे हुए थे। ऐसे में यहां फर्नीचर के साथ अन्य सामान इस आग में जलकर राख हो गए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है। जिसका स्पष्ट आंकलन किया जा रहा है।

आग को 3 घंटे में बुझाया गया

इस संबंध में जिला कंमाडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि आग की सूचना रात में मिलने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड और जवान मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया। दुकान में आग नीचे और ऊपर लग चुकी थी। ऐसे में 4 फायर ब्रिगेड की मदद से 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.