भगवान कृष्ण का भक्त, नॉनवेज शरीर को सूट नहीं करता... यदुवंशी मयंक यादव की ऐसी है डाइट

Updated on 08-10-2024 12:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम कभी अपनी विध्वंसक बैटिंग के लिए मशहूर थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में गांव की गलियों, शहरों चौक-चौराहे से निकलकर एक से बढ़कर एक टैलेंट निकलकर सामने आए और तेज गेंदबाजी में भी भारत नंबर वन बन गया। जहीर खान, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार और ईशांत शर्मा के बाद मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह ऐसे तमाम नाम निकलकर आए, जिन्होंने भारत में तेज गेंदबाजी का माहौल बना दिया। इस लिस्ट में नया नाम बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले मयंक यादव का नाम जुड़ गया है।

आईपीएल में अपनी रफ्तार और धार से बल्लेबाजों के लिए खौफ बने मयंक ने डेब्यू मैच में मेडन ओवर डाला। उनकी तुलना उमरान मलिक से हो रही है, लेकिन कईयों की मानें तो वह उमरान से बेहतर है। यहां रोचक बात यह है कि मयंक यादव नॉनवेज नहीं खाते हैं, जबकि माना जाता है कि एक तेज गेंदबाज की डाइट में इसे रखना जरूरी होता है। हालांकि, 6.1 फीट लंबे मयंक इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

इस बारे में उनकी मां ममता ने एक चैनल को बताया था- मयंक यादव पहले नॉनवेज अपनी डाइट में शामिल करते थे, लेकिन पिछले दो साल से उन्होंने पूरी डाइट बदलने का फैसला किया। वह अपनी डाइट में अब दाल, रोटी चावल और दूध को खासतौर पर शामिल करते हैं। जब इस बारे में पूछा गया कि ऐसा क्यों है तो उन्होंने बताया- मयंक ने बताया था कि नॉनवेज उनके शरीर को सूट नहीं करता है।


उन्होंने आगे बताया- मयंक ने नॉनवेज छोड़ने का फैसला दो कारणों से किया था। पहला उसका मानना था कि नॉनवेज उसकी बॉडी को सूट नहीं करता है, जबकि दूसरा वह भगवान कृष्ण का भक्त है। यह भी एक वजह हो सकती है। हमने कभी नॉनवेज छोड़ने या खाने को लेकर कभी उस पर दबाव नहीं डाला। बाद में उसने कहा कि डाइट बदलने का प्रभाव अच्छा है।


उन्होंने आगे बताया- मयंक ने नॉनवेज छोड़ने का फैसला दो कारणों से किया था। पहला उसका मानना था कि नॉनवेज उसकी बॉडी को सूट नहीं करता है, जबकि दूसरा वह भगवान कृष्ण का भक्त है। यह भी एक वजह हो सकती है। हमने कभी नॉनवेज छोड़ने या खाने को लेकर कभी उस पर दबाव नहीं डाला। बाद में उसने कहा कि डाइट बदलने का प्रभाव अच्छा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.