भोपाल में दान की आड़ में साइबर ठगी की साजिश, ट्रस्ट अध्यक्ष को बुलाकर बंधक बनाया, खाते की जानकारी न देने पर पीटा

Updated on 02-02-2026 01:51 PM

भोपाल: साइबर ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर रहे ठगों ने इस बार दान और समाजसेवा की आड़ लेकर एक ट्रस्ट अध्यक्ष को जाल में फंसाया। ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर अध्यक्ष को दस लाख रुपये के दान का झांसा देकर उत्तरप्रदेश से भोपाल बुलाया। पांच दिन तक उसे अलग-अलग होटलों में रखा और फिर दान की बजाए साइबर ठगी के उपयोग के लिए ट्रस्ट के बैंक खाते की जानकारी मांगने लगे।

जब ट्रस्ट अध्यक्ष ने जानकारी नहीं दी तो बदमाशों ने अध्यक्ष और उसके एक साथी को बंधक बनाकर पीटा और दस हजार रुपये की अड़ीबाजी की। जिस होटल में ट्रस्ट अध्यक्ष को बंधक बनाया, वहां से ईंटखेड़ी पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पांच आरोपियों के विरूद्ध बंधक बनाने, मारपीट और अड़ीबाजी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित मनीष पटेल के विरूद्ध देशभर के राज्यों में साइबर ठगी के कुल 31 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरोह की जानकारी के लिए आरोपितों को चार दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी ओमप्रकाश वर्मा (62) ने बताया कि वह ‘राष्ट्र रक्षा मंच’ नामक ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। सोशल मीडिये के जरिए आरोपियों ने उनकी जानकारी जुटाई और 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर फोन किया।

फोन करने वाले मनीष पटेल ने खुद को जी (8) कंपनी का मैनेजर बताया। उसने ओमप्रकाश के समक्ष ट्रस्ट में दस लाख रुपये के दान का प्रस्ताव रखा। बातचीत के बाद मनीष ने उन्हें भोपाल बुलाया। 26 जनवरी को ओमप्रकाश अपने सहयोगी के साथ भोपाल पहुंचे। पहले उन्हें स्टेशन बजरिया के पास एक लॉज में ठहराया गया, फिर बताया कि दान करने वाले व्यक्ति से मुलाकात में समय लग रहा है और उन्हें कोलार के एक होटल में चार दिन तक रोका गया।

ट्रस्ट के खाते को साइबर ठगी के लिए उपयोग की साजिश

30 जनवरी को आरोपियों ने दानदाता के आने की बात कहकर उन्हें ईंटखेड़ी के मारुति पैलेस होटल ले जाकर दो कमरों में ठहराया। सुबह जब कोई दानदाता नहीं आया तो फरियादी ने होटल छोड़ने की बात कही, जिसके बाद आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। मनीष पटेल ने ओमप्रकाश को बताया कि वे साइबर ठग हैं और उनके ट्रस्ट के खाते को साइबर ठगी के लिए उपयोग करना चाहते हैं। जब ओमप्रकाश ने विरोध किया तो मनीष और उसके साथियों ने उनसे जमकर मारपीट की।

गिरोह के सरगना पर देशभर में 31 मुकदमें दर्ज

ईंटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोलार निवासी मनीष पटेल, छतरपुर के जितेन्द्र पटेल, नर्मदापुरम के सत्यम उर्फ शरद बरगले, इटारसी निवासी तनिष्क अवस्थी और चरनप्रीत सिंह, मिसरोद को गिरफ्तार किया। दस्तावेजों की जांच में गिरोह के सरगना मनीष पटेल के खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देशभर में 31 साइबर ठगी के मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है। सभी आरोपित फिलहाल भोपाल में ही रहकर अलग-अलग काम करते हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.