भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर में चलेगी शीतलहर, तीन दिनों तक रहेगी यही स्थिति

Updated on 11-12-2025 12:50 PM

भोपाल। राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही सर्द एवं शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के मध्य क्षेत्र में ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, शहडोल जिलों में शीतलहर एवं इंदौर जिले में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा।

24 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रह सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 222 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 13 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के मध्य भाग में ठिठुरन बनी हुई है।

शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा

इस तरह की स्थिति अभी तीन दिनों तक बनी रह सकती है। इस दौरान भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर में शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि 13 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर हवाओं का रुख पूर्वी होने की संभावना है। उसके प्रभाव से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण प्रदेश को शीतलहर से राहत मिल सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.