पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर के करीबी पर फर्जी मतदाता नाम जोड़ने का गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Updated on 31-10-2025 01:07 PM

कवर्धा। भाजपा के कार्यकर्ता व नेतागण विधानसभा चुनाव के दौरान फर्जी मतदाताओं के नाम कवर्धा विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची में जोड़े जाने के आरोप ततकालीन सरकार के मंत्री मो .अकबर पर लगाते रहे है |

इसी कड़ी में वर्तमान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा करते हुए तत्कालीन पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के समय अलग अलग फोरम पर बात रखते हुए यह आरोप लगाया था कि कवर्धा के पूर्व विधायक अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोषा नहीं करते इसलिए ताकी चुनाव के दरमियान बाहरी लोगो को मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र ना छोड़ना पड़े इस उद्देश्य से जनमत को प्रभावित करने सैकड़ो बाहरी लोगो के नाम अलग अलग बूथ पर फर्जी तरीके से निर्वाचन विभाग को गलत जानकारी देकर जोड़े गए |

उन्होंने कहा हमारे भाजयुमो के कार्यकर्ता रवि राजपूत के मेहनत के परिणाम स्वरूप ऐसे सैकड़ो फर्जी मतदाताओं में से 02 के विरुद्ध अभी  एफ आई आर कराया गया है जिन्होंने कूट रचना कर गलत तरीके से मतदाता सूची में अपने नाम जोड़े है अपने स्तर पर पुष्टि करने के बाद अन्य के खिलाफ एफ आई आर कराया जायेगा |  ये दोनों लोग पूर्व विधायक अकबर एवं उनके पुत्र के बहुत करीबी है जिनका कवर्धा से कोई लेना देना नहीं है | मो अकबर ने इस आरोप को झुठलाया था किन्तु सच्चाई छुप नहीं सकती इसका आज खुलासा सबुत के साथ हम कर रहे है |

उन्होंने बताया तैय्यब खान पिता मुन्नू खान जिनका नाम रायपुर उत्तर  50 के मतदाता सूची में बूथ क्र 136 में इपिक संख्या TIS1629021 में दर्ज था उन्होंने कवर्धा विधानसभा चुनाव के पहले पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने वाले फार्म 6 भरकर अपना नाम बूथ क्रमांक 363 मतदाता संख्या 520 में इपिक नंबर WIQ3094612 में दर्ज कराया था |

इन्होने  बचेडी के निवासी मो अकबर के ख़ास कलीम खान के पते पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड्वाया है | इनके आधार कार्ड पर पता फुल चौक रायपुर दर्ज है जिसमे इनका जन्म वर्ष 1980 अंकित है जबकि कवर्धा में मतदाता सूची में इन्होने पहली बार मतदाता होने वाले फ़ार्म 06 में अपना जन्म वर्ष 2004 अंकित किया है यह गभीर कूट रचना है |

वही दूसरा व्यक्ति जो फोटो में पूर्व विधायक के पुत्र अरशद के करीबी दिख रहे है रमिज कुट्टी पिता गग्रिन कुट्टी  इनका नाम विधानसभा रायपुर ग्रामीण 48 के बूथ क्रमांक 139 इपिक न WYK1120724 में मतदाता संख्या 624 में पहले से ही दर्ज है इन्होने अपना नाम पहली बार मतदाता होने पर नाम जोड़ने वाले फ़ार्म 06 का उपयोग कर कवर्धा विधानसभा के बूथ क्रमाक 373 में इपिक संख्या WIQ3104585 मतदाता संख्या 515 में अपना नाम जुड़वाया है | इन्होने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अपना जन्म स्थान कवर्धा बताया है जबकि इस व्यक्ति के पासपोर्ट में जन्म स्थान त्रिशुर केरला दर्ज है | इस प्रकार इन दोनों व्यक्तियों ने जो अकबर के बहुत करीबी है गलत शपथ देते हुए निर्वाचन के दौरान कवर्धा में बने रहने व जनमत को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपना नाम फर्जी तरीके से मतदाता सूची में जुडवाया है यह गंभीर संगेय अपराध के श्रेणी में आता है |


इन दोनों के विरुद्ध हमारे सक्रिय कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि राजपूत ने सबुत के साथ साथ एफ आई आर दर्ज कराया है जिसमे भा.द. स. 1860 के धारा 199,200,419,468,34 के तहत 27-10-25 को अपराध पंजीबद्ध कराया है | इसके अतिरिक्त भी सैकड़ो नाम की सूची हमारे पास है जिसका हम अपने स्तर पर पुष्टि कर रहे है साथ ही हम पुलिस प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी से भी माँग करते है ऐसे फर्जी मतदताओं के खिलाफ सघन जाँच हो और इसमें जिनकी भी मिली  भगत है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो |


भाजपा के जिला महामंत्री संतोष पटेल ने कहा देश भर में SIR का विरोध कर रहे कांग्रेस पार्टी इस तरह से शासन प्रशासन का दुरूपयोग करते रहे है फर्जी वाडा का खुलासा ना हो जाये इस उद्देश्य से SIR का विरोध करते है | पूर्व विधायक मो अकबर के करीबी दिख रहे लोगो ने किस तरीके से निर्वाचन में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से गलत शपथ देकर अपना नाम दर्ज कराया है यह इनके दूषित मानसिकता और लोकतंत्र पर इनको कितना भरोषा है यह समझाने के लिए पर्याप्त उदाहरण है | अपने कार्यकर्ता और जनता पर भरोसा ना करने वाले को कवर्धा की जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है लेकिन इनके कार्यकाल के फर्जीवाड़ा अब बाहर आने लगे है सभी पर कड़ी कार्यवाही होनी मजबूत लोकतंत्र के लिए बहुत जरुरी है |



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.