पहले ही मैच में बारिश बनेगी विलेन, कैसा रहेगा पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच में मौसम का हाल

Updated on 19-02-2025 02:26 PM
कराची: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दर्शकों को इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी को साल 2017 के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेट प्रमियों की नजरें पहले मैच पर टिकी होंगी। लेकिन पहले मैच में मौसम कैसा रहेगा इस पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है।

बारिश बनेगी मैच में विलेन?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के समय कराची में दिन के कुछ समय के लिए बादल छाए रहने के साथ धूप रहने का भी अनुमान है। लेकिन मौसम खेल के लिए अनुकूल रहेगा। 54% ह्यूमिडिटी के साथ 10% बारिश होने की उम्मीद है। हवा 21 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। लेकिन एक बात तय है कि दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा और मौसम खेल में किसी भी तरह का दखल नहीं देगा।

ट्राई सीरीज में भी साफ रहा था मौसम

हाल ही में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच एक ट्राई सीरीज खत्म हुई थी। उस दौरान भी मौसम ने किसी मैच को खराब नहीं किया था। किसी भी मैच में बारिश का दखल नहीं हुआ था और दर्शकों ने सभी मैच पूरे 50-50 ओवर के देखे थे। ऐसे में पूरी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान किसी भी मैच में बारिश से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

पिच का कैसा है हाल?

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर खेले गए 78 वनडे मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 36 बार जीती है जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम 39 बार जीती है। ऐसे में टॉस से ज्यादा मैच पर फर्क नहीं पड़ेगा, वहीं मैच की दूसरी पारी में ओस थोड़ा प्ले में आ सकती है। दूसरी पारी में इस विकेट पर स्पिनर्स को कुछ पकड़ मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.