रात में एक कटोरी दाल खाई, तेज गैस बनी और थम गई दिल की धड़कन! बिजनौर में रहस्यमयी मौत
Updated on
27-01-2026 12:51 PM
बिजनौर: यूपी में बिजनौर के उमरी गांव में सोमवार सुबह 56 वर्षीय साजिद का घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को जांच में मृतक के शरीर पर कोई चोट आदि के निशान नहीं मिले। शव का पोस्टमार्टम करवाने पर पता चला कि रात में खाई दाल से बनी गैस के कारण हार्ट अटैक से साजिद की मौत हुई है।
पुलिस की माने तो साजिद उस वक्त घर पर अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से शहर गए हुए थे। सुबह काफी देर तक जब उनके घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों को सूचना दी गई और दरवाजा खुलवाया गया। अंदर देखा तो साजिद अचेत अवस्था में पड़ा था और उनकी सांसें थम चुकी थीं।
घरवालों ने पोस्टमॉर्टम का किया विरोध
सूचना पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट, संघर्ष या जबरन घुसपैठ के कोई संकेत नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रतिक्रिया शुरू की तो परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस के समझाने के बाद तैयार हो गए।
क्या बोले सीओ अंजनि चतुर्वेदी
नगीना सीओ अंजनि चतुर्वेदी ने NBT ऑनलाइन से हुई बातचीत में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि साजिद ने रात में दाल खाई थी। इसके बाद उन्हें तेज गैस की शिकायत हुई और उसी दौरान हार्ट अटैक आ गया। यही उनकी मौत की संभावित वजह मानी जा रही है। एहतियातन कमरे में पड़ी उल्टी का सैंपल भी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है, ताकि किसी अन्य आशंका को पूरी तरह खारिज किया जा सके।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…