वो जो जन्‍म से ही योद्धा... प्रभास के जन्‍मदिन पर Fauzi का तोहफा, हनु राघवपुडी की फिल्‍म का नाम और पोस्‍टर रिलीज

Updated on 23-10-2025 03:18 PM
भारतीय सिनेमा के 'डार्लिंग' प्रभास के जन्‍मदिन पर उनके फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। डायरेक्‍टर हनु राघवपुडी के साथ प्रभास की नई फिल्‍म का नाम और फर्स्‍ट पोस्‍टर दोनों रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने सुपरस्‍टार के जन्मदिन पर ऐलान कर दिया है कि इस फिल्‍म का नाम आधिकारिक तौर पर 'फौजी' है। पोस्टर देखकर ही फैंस उतावले हो गए हैं। इसमें जबरदस्त एक्शन ड्रामा की झलक है, साथ ही भगवद्गीता की पंक्‍त‍ियां हैं, जिसका अर्थ महाभारत में कर्ण और पाण्‍डव से जुड़ा है। वो जो जन्‍म से ही योद्धा है, गुरु के बिना अकेला है।

मैथ्री मूवी मेकर्स ने गुरुवार, 23 अक्‍टूबर को इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'पद्मव्यूह विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ #PrabhasHanu का नाम FAUZI है।'

'भारतीय इतिहास के एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी'

पोस्‍ट के कैप्‍शन में आगे लिखा गया है, 'हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों से एक सैनिक की सबसे बहादुर कहानी। जन्मदिन मुबारक हो, रेबेल स्टार प्रभास।' इस पोस्‍ट के सामने आते ही कुछ ही मिनटों में इसे 74 हजार से अध‍िक लाइक्‍स मिल चुके हैं। कॉमेंट बॉक्‍स फैंस के प्‍यार, दुलार और उत्‍साह से भर गया है। 'फौजी' के फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर पर कॉमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'एक और 1000 करोड़ लोड हो रहा है।' एक दूसरे ने यूजर ने लिखा, 'प्रभास अन्‍ना रॉक्‍स।'

देशभक्‍त‍ि से भरपूरी वॉर ड्रामा फिल्‍म होगी 'फौजी'

कथित तौर पर, प्रभास और हनु राघवपुडी की यह फिल्म 'फौजी' आजादी से पहले के भारत की कहानी है। यह एक देशभक्ति से भरी वॉर ड्रामा फिल्‍म होगी, जिसमें प्रभास फिल्‍म के नाम के अनुरूप एक सैनिक की भूमिका में होंगे। उनका यह किरदार स्वतंत्रता और सम्मान के लिए लड़ने वाली एक अकेली बटालियन का नेतृत्व करेगा। फिल्म वीरता, बलिदान और योद्धाओं की भावना को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

'फौजी' की कास्‍ट

'फौजी' की कास्‍ट की बात करें तो इसमें इमानवी इस्माइल, प्रभास के अपोजिट लीड रोल में होंगी। इसके अलावा फिल्‍म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी होंगी। हालांकि, जब से इस फिल्‍म की चर्चा शुरू हुई, तब से ही यह रिपोर्ट आ रही थीं कि इसका नाम 'फौजी' होगा। हालांकि, अब इस पर मुहर लग गई है।

जन्‍मदिन पर प्रभास की बहन ने कहा- तुम रक्षक, मार्गदर्शक

इस बीच प्रभास 23 अक्‍टूबर 2025 को 46 साल के हो गए हैं। उनकी बहन, प्रसीधा उप्पलपति ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सा कैप्‍शन लिखते हुए प्रभास के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रसीधा ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो अन्नया। तुमसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे अंदर खुद के लिए एक रक्षक और जीवन भर के मार्गदर्शक को देखती हूं। हमेशा तुम्‍हारी सबसे बड़ी फैन और सबसे जोरदार जयकार!!!'

प्रभास की अपकमिंग फिल्‍में

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की झोली में अभी बैक टू बैक कई फिल्‍में हैं। वह 'फौजी' के अलावा 'कल्कि 2898 AD' के सीक्‍वल में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी 'द राजा साब' अगले साल 9 जनवरी 2026 को रिलीज की तैयारी कर रही है। जबकि संदीप वांगा रेड्डी के साथ वह 'स्‍प‍िरिट' की भी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ तृप्‍त‍ि डिमरी नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.