सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प... आजीवन कारावास काट रहे बंदी ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला

Updated on 11-12-2025 12:51 PM
भोपाल। गांधीनगर स्थित केन्द्रीय जेल में सजायाफ्ता बंदी ने दो कैदियों पर ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों के गालों पर चोट लगी है। रुपयों को लेकर विवाद में हमला करने की बात सामने आई है। जेल प्रबंधन के पत्र पर गांधीनगर पुलिस ने फिलहाल मारपीट का केस दर्ज किया है।

अड़ीबाजी और मारपीट के केस में जेल

थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि फरहान उर्फ मामू हत्या के केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उसके परिचित जहांगीराबाद निवासी अरबाज शेख पाक्सो के केस में जेल में बंद है। साथ ही शुभम राय उर्फ भूरा भी अड़ीबाजी और मारपीट के केस में जेल में है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे फरहान ने ब्लेड से उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद फरहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

5 वर्ष के सश्रम कारावास और 4,000 अर्थदंड

पारिवारिक विवाद को लेकर पिता और पुत्र पर धारदार चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने वाले चार आरोपितों अकरम अंसारी, वसीम अंसारी, इमरान अंसारी और शाहरुख खान को अपर सत्र न्यायाधीश जैनुल आब्दीन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 324 तथा 326 के तहत दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 4,000-4,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

सभी चारों आरोपितों को दोषसिद्ध कर दंडित किया

पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपितों ने फरियादी अरबाज खान और उसके पिता फसर खान पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। पड़ोसियों ने दोनों को घायल अवस्था में भानुपर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। विवेचना पूरी करने के बाद प्रकरण का अभियोग पत्र जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिस पर सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने सभी चारों आरोपितों को दोषसिद्ध कर दंडित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.