खेत के कुपाले में फंसा 10 फीट लंबा अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

Updated on 17-01-2026 01:51 PM

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आमदी क्षेत्र अंतर्गत रांवा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में पानी डालने के लिए रखे गए मोटे पाइप के कुपाले (भूमिगत संरचना) में करीब 10 फीट लंबा और लगभग 18 किलो वजनी अजगर फंस गया। अजगर के फंसे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वन विभाग और सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर सर्पमित्र ने देखा कि अजगर कुपाले के अंदर गहराई तक घुस चुका है, जिससे उसे बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया। कई प्रयासों के बाद स्थानीय जेसीबी की मदद से सावधानीपूर्वक खुदाई की गई। खुदाई के दौरान अजगर का एक हिस्सा दिखाई देने लगा। दो लोगों ने उसकी पूंछ पकड़कर खींचा, लेकिन अजगर भी पूरी ताकत से प्रतिरोध करता रहा। काफी मशक्कत और सतर्कता के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अजगर का आकार और वजन देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि यह अब तक का सबसे भारी अजगर है, जिसे उठाने में तीन लोगों की मदद लेनी पड़ी। अजगर को रातभर सुरक्षित रखा गया और शनिवार सुबह जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ने की तैयारी की गई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और सर्पमित्र व जेसीबी ऑपरेटर की सराहना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.