91 प्रतिशत लोगों ने माना चुनाव निष्पक्ष होते हैं, कांग्रेस सरकार के सर्वे में राहुल गांधी के वोट चोरी कैंपेन को लगा धक्का

Updated on 02-01-2026 12:50 PM
बेंगलुरु : कर्नाटक में राहुल गांधी के वोट चोरी कैंपेन को तगड़ा झटका लगा है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में 91 प्रतिशत लोगों ने माना कि देश और राज्य में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हो रहे हैं। सर्वे के इस नतीजे से बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला किया है। बीजेपी नेता आर. अशोक ने एक्स पर लिखा कि यह सर्वे कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को एलओपी यानी लीडर ऑफ प्रोपगेंडा बताया है।


सितंबर में राहुल गांधी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कई प्रेस कॉन्फ्रेंस किए। सितंबर 2025 में उन्होंने कर्नाटक में वोट चोरी का कथित पोल खोलते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उस प्रेस कॉन्फ्रेस में राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट के आंकड़े भी रखे थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि 2023 के कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने विपक्षी समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर हटा दिए थे। कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने इस मामले में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी थी। राज्य सरकार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एसआईटी भी गठित की। इसके अलावा कर्नाटक का कलबुर्गी भी कांग्रेस के आरोपों के केंद्र में रहा।

जानिए सर्वे में चुनाव पर भरोसे का आंकड़ा

कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी ने चुनाव की निष्पक्षता और वोट चोरी के प्रति लोगों के जनमत जानने के लिए सर्वे किया। लोकसभा चुनाव 2024 - नागरिकों के ज्ञान, दृष्टिकोण और व्यवहार का अंतिम सर्वेक्षण का मूल्यांकन शीर्षक से इस सर्वे की रिपोर्ट आई। इस सर्वे में बेंगलुरु, बेलगावी, कालाबुर्गी और मैसूरु के 102 विधानसभा क्षेत्रों में 5,100 लोगों से बात की गई। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 91.31 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होते हैं। कलबुर्गी के 84.67 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनावों को निष्पक् बताया जबकि 10.19 प्रतिशत लोगों ने तो इसे 'पूरी तरह निष्पक्ष' बताया। बेलगावी डिविजन में 69.62 लोगों ने निष्पक्षता पर भरोसा जताया और 19.24 प्रतिशत ने इसे 'पूरी तरह निष्पक्ष' कहा। मैसूरु डिवीजन में भी लोगों ने चुनावी व्यवस्था पर मजबूत भरोसा दिखाया। मैसुरू में 72.08 प्रतिशत लोगों ने निष्पक्षता पर सहमति जताई और 15.08 प्रतिशत ने इसे 'पूरी तरह निष्पक्ष' माना।

बीजेपी का तंज, सर्वे कांग्रेस के मुंह पर तमाचा

सर्वे में कर्नाटक के ज्यादातर लोगों ने माना कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भी सही नतीजे देती हैं। यह रिपोर्ट बीजेपी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधने का एक बड़ा हथियार बन गई है। बीजेपी का कहना है कि यह सर्वे कांग्रेस के दावों की पोल खोलता है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने एक्स पर लिखा कि जहां नागरिक चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा दिखा रहे हैं, वहीं कांग्रेस शक पैदा कर रही है। वोटर परिपक्वता दिखा रहे हैं, तो कांग्रेस असुरक्षा। यह ड्रामा लोकतंत्र की चिंता से नहीं, बल्कि नतीजों के डर से पैदा हुआ है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिद्धांत की राजनीति नहीं, बल्कि सुविधा की राजनीति है। कोई भी बनावटी कहानी इस सच्चाई को नहीं छिपा सकती।

राहुल को पूनावाला ने बताया लीडर ऑफ प्रोपगेंडा

बीजेपी के शहजाद पूनावाला ने भी रिपोर्ट के हवाले से राहुल गांधी को घेर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोरी का झूठ और चुनाव आयोग पर लगाया गया आरोप उनकी अपनी ही कर्नाटक सरकार के सर्वे से गलत साबित हुआ है। राहुल गांधी 'लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा' हैं। पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के बाद भी ऐसे ही आरोप लगाए थे, लेकिन उनके अपने नेता तारिक अनवर और शकील अहमद खान ने कहा था कि यह 'वोट चोरी' नहीं, बल्कि 'टिकट चोरी' थी। उनके सहयोगी उमर अब्दुल्ला और सुप्रिया सुले ने भी राहुल के इन दावों को खारिज कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.