8 विश्व कप, शुभमन गिल-ऋषभ पंत से अधिक इंटरनेशनल मैच, भारत vs इंग्लैंड टेस्ट के 'जिद्दी अंपायर' कौन हैं?

Updated on 23-06-2025 03:14 PM
लीड्स (हेडिंग्ले): भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में भारत के 3 बल्लेबाजों ने शतक जड़ते हुए भारत को 471 रनों तक पहुंचाया तो इंग्लैंड ने भी जवाब में पहली पारी में 465 रन टांग दिए। इस दौरान एक बात जो हर किसी को खटकती रही वह यह कि बार-बार निवेदन करनेके बावजूद फील्ड अंपायर का गेंद नहीं बदलना। कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कई बार बात करते दिखे। पंत ने तो एक बार झल्लाहट में गेंद ही फेंक दी।

भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स टेस्ट के अंपायर क्रिस गैफनी कौन हैं?

अंपायर क्रिस गैफनी का पूरा नाम क्रिस्टोफर ब्लेयर गैफनी (Christopher Blair Gaffaney) है। वह न्यूजीलैंड पूर्व क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 30 नवंबर 1975 को डुनेडिन, ओटागो, न्यूजीलैंड में हुआ था। वह अपने खेल के दिनों में दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने ओटागो के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट खेला है। खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद उन्होंने अंपायरिंग का रुख किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक सम्मानित अंपायरों में से एक बन गए।

क्रिस गैफनी का क्रिकेट करियर

गैफनी ने ओटागो के लिए 83 प्रथम श्रेणी और 113 लिस्ट ए मैच खेले हैं। उन्होंने 2010 में आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ अंपायर्स में एंट्री मारी। उसी वर्ष उन्होंने शारजाह में अफगानिस्तान और कनाडा के बीच एक वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग डेब्यू किया। उन्होंने 2010 में टी20ई में अंपायरिंग शुरू की, जबकि उन्हें 2014 में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच हरारे टेस्ट में पहली बार अंपायरिंग करने का मौका मिला।

क्रिस गैफनी एलीट पैनल में शामिल

जून 2015 में उन्हें आईसीसी एलीट अंपायर पैनल में पदोन्नत किया गया, जो अंपायरिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गैफनी ने 2015 और 2019 क्रिकेट विश्व कप, 2021 और 2022 के आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, 2018 और 2020 के महिला टी20 विश्व कप, और 2023 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे कई प्रमुख आयोजनों में अंपायरिंग की है। उन्होंने हाल ही में 2024 के टी20 विश्व कप फाइनल में भी अंपायरिंग की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.