तेल टैंकर हादसे में बचाए गए 8 भारतीय:ओमान के पास समंदर में पलट गया था; भारतीय नौसेना ने सर्चिंग के लिए युद्धपोत INS तेग भेजा था

Updated on 18-07-2024 01:55 PM

ओमान के पास एक तेल टैंकर समंदर में पलट गया था। इसके 9 क्रू मैंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसमें से 8 भारतीय हैं। रेस्क्यू किया गया एक अन्य नागरिक श्रीलंका का है।

जहाज पर कुल 16 सदस्य थे, जिनमें से 7 अभी भी लापता हैं। 5 भारतीय और 2 श्रीलंका के नागरिकों की तलाश अभी भी जारी हैं।

समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक, प्रेस्टीज फाल्कन नाम का तेल टैंकर दुबई के हमरिया पोर्ट से रवाना हुआ था। इस पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। यह यमन के अदन पोर्ट जा रहा था। सोमवार को डुक्म के पोर्ट टाउन के पास रास मद्रकाह से करीब 46 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में तेल टैंकर पलट गया।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र (Maritime Security Centre) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी। ओमान में तेल के टैंकर के डूबने की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने युद्धपोत INS तेग और एयरक्राफ्ट P-8i को राहत और बचाव कार्य के लिए भेज दिया था।

ये वॉरशिप ओमानी वेसल्स के साथ अदन पोर्ट के पास सर्च ऑपरेशन में शामिल हैं

समुद्र में उल्टा पड़ा है तेल टैंकर
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जहाज अब भी समुद्र में उल्टा डूबा हुआ है। इससे तेल लीक हुआ है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो टैंकर डूबा है, उसकी लोकेशन चार दिन पहले अपडेट की गई थी।

यह लगभग 117 मीटर लंबा तेल टैंकर है, जिसे 2007 में बनाया गया था। आमतौर पर ऐसे छोटे टैंकरों का इस्तेमाल छोटी यात्राओं के लिए किया जाता है। डुक्म पोर्ट ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, जो देश के तेल और गैस माइनिंग प्रोजेक्ट्स का प्रमुख केंद्र है। यहां मौजूद तेल रिफाइनरी डुक्म के बड़े इंडस्ट्रियल एरिया का हिस्सा है, जो ओमान का सबसे बड़ा और इकलौता इकोनॉमिक प्रोजेक्ट है।

अदन की खाड़ी और लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हूती विद्रोही
अदन यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल करने वाली सरकार के कब्जे वाला आखिरी प्रमुख शहर है। दरअसल, यमन में साल 2014 से ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के साथ गृह युद्ध चल रहा है। इजराइल-हमास जंग शूरू होने के बाद से हूती आसपास के समुद्री क्षेत्र और खासकर अदन की खाड़ी के पास जहाजों पर हमला करते रहते हैं।

हूतियों के हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर अब तक 4 बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सागर में लगातार हो रहे हूतियों के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ट्रेड पर गंभीर असर पड़ रहा है।

भारत से यूरोप के लिए डीजल की सप्लाई पिछले 2 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इसमें करीब 90% की गिरावट दर्ज की गई है। एशिया से यूरोपियन यूनियन (EU) और ब्रिटेन जाने वाले कार्गो के शिपिंग चार्ज बढ़ गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.