71 आईएएस होंगे प्रमोट, सेलवेंद्रन बनेंगे प्रमुख सचिव:कौशलेंद्र, आशीष, दीपक, भास्कर, अभिजीत, तरुण बनेंगे सचिव, 31 को जारी होंगे आदेश

Updated on 12-12-2025 11:54 AM

25 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले दो आईएएस अफसरों को एक जनवरी से प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। हालांकि इनमें से एक वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। इसलिए उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी जाएगी और सचिव जीएडी कार्मिक एम सेलवेंद्रन को प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए जाएंगे। अफसरों को प्रमोट किए जाने के आदेश 31 दिसम्बर को जारी होंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 71 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट करने के लिए चर्चा के बाद नामों पर मंजूरी दी है।

वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के लिए शुक्रवार को डीपीसी मीटिंग होने वाली है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर गुरुवार को हुई डीपीसी मीटिंग में वर्ष 2002, 2010, 2013, 2017 और 2022 बैच के अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई।

2010 की लिस्ट में 20 अफसर, इनमें से तीन प्रतिनियुक्ति पर

वर्ष 2010 बैच में 20 आईएएस अफसर हैं। इनमें से गणेश शंकर मिश्रा व षणमुगा प्रिया मिश्रा इस समय लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडेमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में पदस्थ हैं, जबकि सिविल एविएशन मिनिस्ट्री में तन्वी सुंदरीयाल डायरेक्टर हैं। इसलिए 2010 बैच के 17 अधिकारी ही एक जनवरी से सचिव पद पर प्रमोट किए जाएंगे। इनमें भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह, ट्रेजरी कमिश्नर भास्कर लक्षकार, कमिश्नर फूड कर्मवीर शर्मा, सीपीआर दीपक सक्सेना और हेल्थ कमिश्नर तरुण राठी समेत अ​न्य अधिकारी शामिल हैं।

सेलवेंद्रन बनेंगे प्रमुख सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) के सचिव व 2002 बैच के अधिकारी एम सेलवेंद्रन प्रमुख सचिव बनेंगे। इनके बैच में सिर्फ दो ही अधिकारी हैं। दूसरे अजीत कुमार चूंकि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति मिलेगी।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी होंगे प्रमोट

शुक्रवार को होने वाली राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की डीपीसी मीटिंग में वरिष्ठ अपर कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर के पदों पर अफसरों को प्रमोट किया जाएगा। इन अधिकारियों के नामों की स्क्रूटनी कर ली गई है जिसे आज होने वाली डीपीसी मीटिंग में चर्चा के लिए रखा जाएगा। इनके प्रमोशन की लिस्ट भी 31 दिसम्बर को ही जारी की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.