7 जुआरी और 4 सटोरिए गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने लिया एक्शन

Updated on 29-11-2025 12:21 PM

दुर्ग । जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। थाना नंदिनी नगर और सिटी कोतवाली दुर्ग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों मामलों में 2 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नकदी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और सट्टा पट्टी शामिल है। पहली कार्रवाई 26 नवंबर की शाम थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अरसनारा श्मशान घाट के पास कुछ लोग "काट पत्ती" जुआ खेल रहे हैं और खुलेआम पैसों की बाजी लगाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपियों में भगदड़ मच गई, लेकिन जवानों ने मौके से 7 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके पास से और जुआ फड़ से कुल 17,020 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1,73,020 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शेष नारायण (26), बंशी लाल (59), प्रदीप कुमार मैत्रे (19), प्रवीण लांजेवार (28), धर्मेंद्र चौधरी (33), विरेंद्र ठाकुर (37) और मनीष कुमार साहू (43) शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.