6,6,6... फिल साल्ट ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, इस कंगारू गेंदबाज को कहीं का नहीं छोड़ा

Updated on 14-09-2024 03:29 PM
कार्डिफ: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच 13 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इंंग्लैंड ने यह मैच 3 विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 193 रन बोर्ड पर लगाए। इंग्लैंड ने 194 रन का टारगेट 19 ओवर में 3 विकेट रहते चेज कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान और विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट ने अपनी टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। वहीं इसी बीच उन्होंने एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लगातार 3 गेंद पर 3 छ्क्के जड़े। इस मोमेंट का वीडियो खुद इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्विटर पर शेयर किया है।

फिल साल्ट ने एरोन हार्डी को लिया आड़े हाथ

दरअसल, इंग्लैंड टीम की पारी का तीसरा ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन हार्डी डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद से ही फिल साल्ट स्ट्राइक पर थे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। लेकिन इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर साल्ट ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। वहीं तीसरी बॉल भी एरोन ने छोटी डाली, जिसको बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से फिल साल्ट ने मारा और 6 रन बटोरे। वहीं ओवर की चौथी गेंद थोड़ी हार्डी ने ऊपर की। इस बॉल पर साल्ट ने सीधे बल्ले से सामने की ओर छक्का लगाया। इस तरह पारी के तीसरे ओवर में इंग्लैंड ने 21 रन बनाए।

साल्ट ने खेली तूफानी पारी

28 साल के फिल साल्ट ने ओपन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 39 रन ठोके। अपनी इस छोटी लेकिन आक्रमक पारी में साल्ट ने 2 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इसके अलावा बात करें सीरीज की तो, इंग्लैंड के दूसरा टी20 जीतने के बाद सीरीज 1-1 के स्कोर से बराबरी पर चल रही है। बता दें कि मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 28 रन से जीता था। वहीं अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 15 सितंबर को मेनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड में खेला जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.