65 सफाई कर्मचारियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त की

Updated on 25-09-2024 12:01 PM

भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ अभियान के तहत, 24 सितंबर 2024 को भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय (बीआईकेसी), सेक्टर-6 में, ‘स्वच्छता मित्र स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर’ का आयोजन किया गया। यह एक दिवसीय शिविर, बीएसपी के सफाई कर्मचारियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। बीएसपी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर), और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग (एमएंडएचएस) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, संयन्त्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार थे।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर एवं मुख्य महाप्रबन्धक (टीएसडी एवं सीएसआर) उत्पल दत्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अतिरिक कार्यक्रम में, महाप्रबन्धक (सीएसआर) शिवराजन नायर, एसीएमओ (एमएंडएचएस) डॉ. नोहर सिंह ठाकुर और सहायक महाप्रबंधक  (ईडी एचआर सचिवालय) के के साहू  भी उपस्थित थे। इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में कुल 65 सफाई कर्मचारियों ने ब्लड शुगर, एचबी और बीपी जांच सहित नि:शुल्क निवारक स्वास्थ्य जांच (प्रिवेंटिव चेकअप) का लाभ उठाया। सफाई कर्मचारियों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।


इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छता मित्र कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा एक पीपीई किट और सेफ्टी गियर हैम्पर बैग देकर सम्मानित किया गया, जिसमें एक एप्रन, हाथ के दस्ताने, मास्क, सूती का तौलिया, नहाने का साबुन, कपड़े साफ करने का साबुन और डेटॉल एंटीसेप्टिक लिक्विड की एक बोतल शामिल थी। इस अवसर पर एम एंड एचएस विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एसीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. प्रभदीप कौर,  वरिष्ठ परामर्शदाता (एम एंड एचएस) डॉ. राजशेखर, डॉ. निशि मिंज, डॉ. एम. सरस्वती सहित  एम एंड एचएस और सीएसआर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा स्वच्छता मित्र सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


पवन कुमार ने अपने संबोधन में सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे हमेशा स्वच्छता, साफ-सफाई के प्रति और संक्रमण तथा बीमारियों से बचने के लिए सावधान रहें। सफाई और कचरा प्रबंधन में लगे होने के कारण आप सफाई मित्र, संक्रमण के संपर्क में भी आते हैं। पवन कुमार ने कहा यह कोई एक दिन का स्वास्थ्य शिविर या प्रिवेंटिव चेकअप का अवसर नहीं है, जब हम सफाई कर्मचारियों के लिए यह स्वास्थ्य शिविर लगा रहे हैं। आप सभी किसी भी दिन भिलाई इस्पात कल्याण चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।


डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा, कि केंद्र सरकार और सभी सरकारी निकाय स्वच्छता और इसके प्रति जागरूकता के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग सफाई कर्मचारियों की शारीरिक और चिकित्सकीय भलाई सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा समर्थन देता है, क्योंकि उनके प्रयासों से ही समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और संक्रमण मुक्त वातावरण में रहने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। उत्पल दत्ता  ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे स्वच्छता मित्र कार्यकर्ता 365 दिन इसलिए काम करते हैं, ताकि हम स्वच्छ वातावरण में रह सकें और स्वच्छ हवा में सांस ले सकें।


समाज उनका बहुत आभारी है। आज यह शिविर समाज के प्रति उनके द्वारा की जा रही महान सेवा के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर है। डॉ. नोहर सिंह ठाकुर, डॉ. प्रभदीप कौर और डॉ. निशि मिंज ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, स्व-स्वच्छता, सफाई, संक्रमण से सावधानियों और स्वस्थ आहार का पालन करने की आवश्यकता और महत्व पर बहुमूल्य जानकारी साझा की। सफाई कर्मचारियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, साथ ही स्वास्थ्य और संक्रमण से संबंधित शंकाओं और प्रश्न किये गए, जिनका समाधान सलाहकारों द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (सीएसआर) शिवराजन नायर ने स्वागत भाषण दिया तथा शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्रबंधक (सीएसआर) कमल कांत वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन दिया। सीएसआर विभाग और बीआईकेसी की टीम में डॉ. एम सरस्वती, विजयलक्ष्मी, केदारनाथ कश्यप, रोमा कन्नोजे, सुसन जैकब, चंद्रकला लिलाहरे, अशरफ, असलम, मंजूर अली, वी के सिंह, ए जी गौड़, शंभू दयाल, बुधेलाल और आशुतोष सोनी शामिल थे। जिन्होंने चिकित्सा शिविर के लिए अपनी सेवाएं दीं और कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.