मणिपुर हिंसा के 600 दिन:सेना की सख्ती से पहली बार एक महीने से शांति

Updated on 21-12-2024 12:50 PM

मणिपुर में जातीय हिंसा के 600 दिन रविवार को पूरे हो जाएंगे। इन 600 दिनों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब लगातार एक महीने से राज्य में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। छिटपुट प्रदर्शन के लिए भी मैतेई-कुकी समुदायों की महिलाएं सड़कों पर नहीं उतरी हैं। सरकारी दफ्तर नियमित रूप से खुल रहे हैं और स्कूल में बच्चों की तादाद भी दिखने लगी है। इसकी वजह यहां चल रहा सेना का कश्मीर जैसा ऑपरेशन ‘क्लीन’ है। दरअसल, कश्मीर में सेना जहां भी सर्च ऑपरेशन चलाती है वहां, पूरे इलाके को आतंक से क्लीन करने के बाद ही वहां की सामाजिक गतिविधियों को पटरी पर लाने का काम होता है। मणिपुर में भी कुछ ऐसा ही ऑपरेशन हो रहा है।

30 दिन में उग्रवादी संगठनों के 20 उग्रवादी कैडर पकड़े गए

इसी ऑपरेशन का असर है कि 30 दिन में न केवल हथियार-गोला बारूद की कोई बड़ी खेप जब्त हुई है, बल्कि उग्रवादी संगठनों के 20 से अधिक कैडरों को भी दबोचा गया है।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी  बताया कि हमारा फोकस उग्रवाद वाले बफर इलाकों में सबकुछ न्यूट्रल करने पर है। इनमें वो संवेदनशील क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां बीते डेढ़ साल में किसी की जाने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं, पूरे राज्य में केंद्रीय सशस्त्र बल की 288 कंपनियां तैनात हैं। इस हिसाब से देखें तो करीब 40 हजार जवान हैं।

इतने हथियारों की पहली बार रिकवरी

अब तक सेना ने एके-47 सीरीज की 20 से अधिक राइफल्स के साथ 7.62 एमएम एसएलआर राइफल, 5.5 एमएम इंसास राइफल, पॉइंट 22 राइफल, पॉइंट 303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, पोम्पी गन, सैकड़ों किलो आईईडी बरामद की है। इतने हथियारों की बरामदगी पहली बार हो रही है।

सेना की सख्ती के बाद खुद हथियार जमा कर रहे लोग

एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि पहले सेना राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कुछ कर नहीं पा रही थी। इससे सेना नाराज थी, लेकिन जब से इंफाल वैली के 5 थाना क्षेत्रों में अफस्पा लागू हुआ, तब से सेना सख्त हुई, अब लोग खुद हथियार जमा करने पहुंच रहे हैं।

मणिपुर हिंसा में अब तक 237 लोगों की मौत

मणिपुर में कुकी-मैतेई के बीच 570 से ज्यादा दिनों से हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 237 से ज्यादा लोगों की मौतें हुईं, 1500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए, 60 हजार लोग घर छोड़कर रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। अब तक 11 हजार FIR दर्ज की गईं हैं और 500 लोगों को अरेस्ट किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.