धोनी ने गुस्से को काबू में रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा, 'इसलिए मैं कहता हूं कि जब आप थोड़े गुस्से में या निराश हों, तो अपना मुंह बंद रखें। कुछ देर के लिए उससे दूर हो जाएं, गहरी सांस लेने की कोशिश करें। यह दबाव को संभालने जैसा ही है। अगर आप खुद को नतीजे से अलग कर सकते हैं, तो इससे मदद मिलती है। आपकी भावनाओं को आपके फैसले लेने को प्रभावित नहीं करना चाहिए।'



