मिस्र के करीब सबमरीन डूबने से 6 की मौत:4 की हालत गंभीर, 44 यात्री सवार थे; रेड-सी में कोरल रीफ देखने गए थे

Updated on 28-03-2025 01:20 PM

मिस्र के नजदीक रेड सी में एक टूरिस्ट सबमरीन के डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई। मिस्र के हर्गहाडा हॉलिडे रिसॉर्ट से एक किलोमीटर दूर हुई इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है।

सिंदबाद नाम की सबमरीन में बच्चों समेत लगभग 44 यात्री सवार थे। ये सभी यात्री रूस नागरिक थे, करीब 29 लोगों को बचा लिया गया है।

आशंका जताई गई है कि पानी के अंदर 65 फीट की गहराई में यह सबमरीन एक चट्टान से टकरा गई। इसके बाद पानी के दबाव की वजह से डूब गई। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

72 फीट की गहराई तक जा सकती है पनडुब्बी

घटनास्थल पर लगभग 21 एम्बुलेंस भेजी गई थी। घायलों की हालत देखते हुए उन्हें लोकल हॉस्पिटल में ही एडमिट किया गया। यह पनडुब्बी समुद्र के अंदर कोरल रीफ (प्रवाल भित्ती) और ट्रॉपिकल मछलियों को देखने पहुंची थी।

फिनलैंड में डिजाइन की गई पनडुब्बी एक बार में 44 यात्रियों और दो क्रू मेंबर को 72 फीट गहराई तक ले जा सकती है। इसमें बड़े का टिकट 69 डॉलर (6 हजार रुपए) और बच्चों का 33 डॉलर (3 हजार रुपए) था।

सबमरीन टूरिज्म के 3 प्रमुख खतरे...

1. समुद्र की गहराई बढ़ने के साथ साथ पानी का दबाव भी बढ़ता जाता है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सबमरीन को मजबूत मटेरियल से बनाया जाता है।

2. कई बार पानी के अंदर सबमरीन की बिजली गुल होने, मशीनों में गड़बड़ी और बाढ़ जैसी घटनाओं की वजह हादसे होते हैं। इनसे बचने के लिए सबमरीन को इमरजेंसी सिस्टम से लैस किया जाता है।

3. सबमरीन को पानी के अंदर सटीकता से नेवीगेट करना होता है। कई बार प्राकृतिक या मानव निर्मित मुश्किलों की वजह से हादसे होते हैं। इससे निपटने के लिए हाई क्वालिटी सोनार सिस्टम और अनुभवी क्रू टीम जरूरी है।


पिछले साल नाव पलटने से मिस्र 3 लोगों की जान गई थी

इस पनडुब्बी की ऑपरेटर कंपनी का दावा है कि दुनिया में सिर्फ 14 रियल एंटरटेनमेंट सबमरीन हैं, जिसमें से दो उसके पास है।

मिस्र में पहले भी इस तरह की घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। पिछले साल नवंबर में 44 यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट नाव मिस्र के मार्सा आलम के पास रेड-सी में डूब गई थी।

जांच से पता चला कि एक बड़ी लहर से टकराने के बाद नाव पलट गई थी। इस नाव पर मिस्र के 13 और 31 विदेशी नागरिक सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.