6, 6, 6, 4, 6, 6... 38 साल के बल्लेबाज ने एक ओवर में 34 रन कूटे, कैरेबियाई बॉलर की उड़ाई धज्जियां

Updated on 03-10-2024 02:00 PM
सूरत: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट जरूर लिया है, लेकिन उनके बल्ले का भौकाल कम नहीं हुआ है। उन्होंने भारत में रोमांच के चरम पर चल रही रिटायर्ड प्लेयर्स की लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कोहराम मचा दिया है। उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के और एक चौका उड़ाते हुए 34 रन ठोक डाले, जबकि 34 रन बने। उनकी विध्वंसक बैटिंग के दम पर साउदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यांस ओडिशा के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की।

दरअसल, मार्टिन गुप्टिल ने मैच में 54 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 131 रन ठोके। इस दौरान पारी के छठे ओवर में गप्टिल के सामने त्रिनिदाद एंड टोबैगो के नवीन स्टीवर्ट थे। गप्टिल ने युवराज सिंह के अंदाज में जो आक्रामक रुख अख्तियार किया तो हर किसी की हवा खराब कर दी। उन्होंने शुरुआती 3 गेंदों में 3 छक्के उड़ाए तो चौथी गेंद चार रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेजा।

इसके बाद 5वीं और छठी गेंद पर हवाई शॉट खेलते हुए गेंद को बाउंड्री से बाहर भेज दिया। इस तरह उन्होंने अपनी हवा हवाई बैटिंग से सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी टीम ने यह मैच 7 विकेट से जीता।

गुप्टिल की टीम के लिए श्रीवत्स गोस्वामी ने 15 गेंदों में 18 रन की पारी खेली तो हैमिल्टन मास्कद्जा ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए। दिल्ली के ऑलराउंडर पवन नेगी ने 11 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। इससे पहले इरफान पठान की कप्तानी वाली सूर्यांस ओडिशा ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेअ पर 192 रन बनाए थे।

उसके लिए रिचर्ड लेवी ने 21 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के के दम पर 63 रन ठोके, जबकि यूसुफ पठान ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के के दम पर 33 रन की पारी खेली। सुबोध भाटी ने 3 विकेट झटके, जबकि चतुरंगा डि सिल्वा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.