कोंडागांव के 53 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना

Updated on 26-06-2024 04:50 PM

कोण्डागांव। रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए कोण्डागांव जिले के 53 श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। विधायक लता उसेंडी ने आंबेडकर चौक में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं से भरी दो वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर उसेंडी ने श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए इस यात्रा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं का यह दल दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन से बुधवार को सुबह रवाना होगा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 से 75 वर्ष तक के स्थानीय निवासियों को जीवन काल में एक बार अयोध्या में स्थित रामलला के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना राज्य शासन द्वारा लागू किया गया है। इसी क्रम में जिले के सभी जनपद पंचायत नगर पंचायत एवं नगर पालिका कोण्डागांव क्षेत्र के श्रद्धालु सहित एस्कॉर्ट दल के सदस्यों  ने यात्रा पर प्रस्थान किया। बस्तर एवं दुर्ग संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

कोण्डागांव से वाहनों को रवाना करने के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, पंचायत विभाग के उप संचालक बीआर मोरे, कोंडागांव मुख्य नगर पालिका अधिकारी पात्रे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.