50 साल की अमीषा पटेल ने बच्चों को लिया है गोद, कहा- पूरी क्रिकेट टीम पैदा करना...पर जिंदगी ने मर्दाना बना दिया

Updated on 19-09-2025 02:00 PM
'गदर' की सकीना यानी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमीषा पटेल। वो 50 साल की हो गई हैं। पर उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। पर उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ बच्चों को चुपचाप गोद लिया है और वो उनकी पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।

अमीषा पटेल ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। वो कहती हैं, 'मैं अपने भतीजों, भांजों, चचेरे भाई-बहनों के डायपर बदलती थी। उन्हें खाना खिलाती थी। सुलाती थी। और कहती थी कि मैं पूरी क्रिकेट टीम को जन्म दूंगी। उस समय मेरी मां कहती थीं कि एक बच्चा पैदा करो, फिर देखेंगे, क्योंकि बच्चे पैदा करना और मां बनना बहुत मुश्किल होता है। मुझे बच्चों से बहुत लगाव है और मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं।'

'कुछ बच्चों को चुपचाप लिया है गोद'

'कहो ना प्यार है' एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया, 'लेकिन मैंने हमेशा अनाथ बच्चों के बारे में सोचा है। सोचा है कि उन्हें घर देना कितना खूबसूरत होगा। इसलिए मैंने चुपचाप कुछ बच्चों को गोद लिया और उन्हें पता भी नहीं चलता कि मैंने उन्हें गोद लिया है। मैं साइलेंटली उनकी एजुकेशन का खर्च उठाती हूं। मैं उन्हें बेहतर लाइफ देने के लिए चाहे वो मेडिकल हो या फिर एजुकेशन, हर संभव तरीके से पाल रही हूं। एक बच्चे का आपके साथ बड़ा होना एक बड़ी जिम्मेदारी है। यही वजह है कि मेरे पास कोई पालतू जानवर भी नहीं है।'

'बच्चे नहीं हैं, इसलिए बैग्स हैं'

अमीषा ने आखिरी में कहा, 'मेरे बच्चे नहीं हैं, इसलिए मेरे पास बैग्स हैं। मैं 16 साल की उम्र से बैग इकट्ठा कर रही हूं। मैं अपनी मां और आंटियों को बैग कलेक्ट करते हुए देखा है। हमारा परिवार बहुत अच्छे कपड़े पहनने वाला है। उन्हें एक्सेसजरी बहुत पसंद है। मैं ये बचपन में देखा है और इसलिए मुझे बैग्स से ये लगाव हो गया।' मालूम हो कि अमीषा ने फराह खान के व्लॉग में अपने सारे बैग का कलेक्शन दिखाया था और बताया था कि उनके पास 300-400 ब्रांडेड बैग हैं।

'जिंदगी ने मुझे मर्दाना बना दिया'

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं 5-6 साल की थी, तब भी मेरे जूते और बैग हमेशा मैचिंग होते थे। मेरे पास परफ्यूम की शीशी और कंघी होती थी। मैं हमेशा फैमिनिन थी, लड़कियों वाली थी, लेकिन जिंदगी ने मुझे मर्दाना बना दिया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.