5 अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज जिनपर नजर रखिएगा, आईपीएल ऑक्शन में चौंकने का रखते हैं दम

Updated on 15-12-2025 01:33 PM
टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। हालांकि जीत उसी टीम को मिलती है जिसकी गेंदबाजी मजबूत होती है। आईपीएल में एक टीम की प्लेइंग इलेवन में कम से कम 7 भारतीय खिलाड़ी होते हैं। यही वजह है कि कुछ ऐसे खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी को चाहिए होते हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। घरेलू क्रिकेट में कई तेज गेंदबाज अभी धूम मचा रहे हैं। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताते हैं, जिनपर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।

आकिब नबी

आईपीएल ऑक्शन से पहले जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को लेकर खूब चर्चा है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रखा है। 34 टी20 मैच में नबी के नाम 43 विकेट हैं। उनकी इकोनॉमी 8 से भी कम की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 7 मैचों में उनके नाम 15 शिकार हैं।

अशोक शर्मा

राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा सिर्फ 23 साल के हैं। वह आरआर और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन अभी तक आईपीएल में मौका नहीं मिला है। सिर्फ 9 मैचों में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम 20 विकेट हैं। वह लगातार 140 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं।

राज लिम्बानी

बड़ौदा के राज लिम्बानी पिछले अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। 11 टी20 मैचों में उनके नाम 16 विकेट हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में ही 7 मैचों में वह 15 शिकार कर चुके हैं। 5 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है

सुशांत मिश्रा

झारखंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के साथ रहे चुके हैं। हालांकि अभी तक लीग में उनका डेब्यू नहीं हुआ है। 13 मैचों में उनके नाम टी20 क्रिकेट में 25 विकेट दर्ज हैं।

केएम आसिफ

32 साल के तेज गेंदबाज केएम आसिफ चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के 7 मैचों में उनके नाम 7 विकेट हैं। टी20 क्रिकेट में 42 मैचों में आसिफ 55 शिकार कर चुके हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 24 रन देकर 5 विकेट लिए और केरल को जीत दिलाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.