5 सुपरस्टार क्रिकेटर्स जो आईपीएल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए, दो तो विश्व कप विजेता कप्तान

Updated on 24-11-2025 02:26 PM
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई और इंटरनेशनल क्रिकेट के लगभग सभी बड़े खिलाड़ी इसमें खेले हैं। फ्रेंचाइजी ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदती है। जब इंटरनेशनल खिलाड़ी खरीदे जाते हैं तो उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होती है। हालांकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में अपने नाम के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम आपको 5 ऐसे ही दिग्गजों के बारे में बताते हैं।

हर्षल गिब्स

साउथ अफ्रीका के हर्षल गिब्स आईपीएल 2009 की विजेता टीम डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे। उन्होंने आईपीएल में 36 मैच खेले और 27.68 की औसत से 886 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 109.78 का रहा। 500 से ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे खराब है।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल में लगभग हर बार भारी रकम मिली लेकिन कुछ सीजन को हटा दें तो वह लगातार फेल रहे। उन्होंने 13 सीजन खेले और सिर्फ दो बार 500 से ज्यादा रन बनाए। 5 ऐसे सीजन रहे जब उन्होंने 10 या उससे ज्यादा मैच खेले लेकिन 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाए।

तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान अपने समय के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल थे। 2008 से 2013 के बीच उन्होंने आईपीएल में 52 मैच खेले। इसमें 27 की औसत और सिर्फ 114 की स्ट्राइक रेट से 1153 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्हें सिर्फ 5 ही विकेट मिले।

आरोन फिंच

आईपीएल में आरोन फिंच 9 टीमों का हिस्सा रहे। 25 की औसत से उन्होंने 92 मैचों में 2091 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 128 का रहा। 2021 टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान फिंच ने 103 टी20 इंटरनेशनल मैच में 34 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वह दो बार 150 से ज्यादा की पारी खेल चुके हैं।

इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड ने इयोन मॉर्गन की कप्तानी में अपना पहला विश्व कप जीता था। उन्होंने चार टीमों के लिए आईपीएल में 83 मैच खेले। इसमें मॉर्गन ने सिर्फ 22.66 की औसत और 122 की स्ट्राइक रेट से 1405 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी संभाली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.