5 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले 10 सालों में अपनी टेस्ट कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, भारतीय दिग्गज भी शामिल

Updated on 07-09-2024 01:43 PM
पिछले 10 सालों में क्रिकेट में काफी कुछ बदल चुका है। खिलाड़ियों के खेलने के तरीके से लेकर नियम तक, लेकिन इन 10 सालों में कुछ ऐसा भी हुआ है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है कप्तानी में डेब्यू का। साल 2014 के बाद से वर्ल्ड क्रिकेट में कुल मिलाकर सिर्फ 5 ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने कप्तानी में डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया। उसमें सबसे पहला नाम विराट कोहली का है। सिर्फ इतना ही टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी मिलते हैं विराट कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। ऐसे में आइए जानते हैं, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच में ही शतक ठोकने का कारनामा किया है।

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली को साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी से टेस्ट टीम की कप्तानी में मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में विराट ने कप्तानी में डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया। विराट कोहली ने एडिलेड के मैदान पर पहली पारी में 115 और दूसरी में 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस तरह टेस्ट में कप्तानी के पहले मैच में विराट ने दोनों पारियों में शतक ठोकने का कारनामा किया था।

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी स्टीव स्मिथ टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच में शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 2014 में ही ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में 133 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रूट ने भी जब टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी संभाली थी तो उन्होंने शतकीय पारी के साथ शुरुआत की। जो रूट को साल 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में कप्तानी मिली थी और पहली ही पारी में उन्होंने 190 रन बना डाले थे। इस तरह विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बाद रूट इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

जिम्बाब्वे के अनुभवी क्रिकेटर क्रेग इर्विन भी विराट कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हैं। क्रेग इर्विन ने साल 2020 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। कप्तानी में डेब्यू करते हुए इर्विन पहली पारी में 107 रनों की धाकेदार पारी खेलकर यह खास कारनामा किया।

बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल हसन शंटो ने भी टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए कमाल किया है। शंटो को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में टेस्ट कप्तानी मिली थी। कप्तानी के डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में तो वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.