IPL इतिहास के 5 सबसे कातिल तेज गेंदबाज, लिस्ट में 3 भारतीय, एक हैरान करने वाला नाम भी शामिल

Updated on 08-04-2025 04:44 PM
इन दिनों क्रिकेट फैंस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खुमार चढ़ा हुआ है। अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस बढ़चढ़ कर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। आईपीएल 2025 में 7 अप्रैल तक कुल 20 मैच खेले गए हैं और अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे हैं। इन मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कई रिकॉर्ड भी बने हैं। वहीं, आईपीएल के इतिहास के उन पांच गेंदबाजों की बात करें, जिनके नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है, तो इस लिस्ट में चार भारतीय गेंदबाज हैं।

ड्वेन ब्रावो दूसरे नंबर पर

तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने आईपीएल में कुल 161 मैच खेले और 183 विकेट लिए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट था। भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई के खिलाफ ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा।

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट चहल के नाम

इनमें दो स्पिनर और एक तेज गेंदबाज का नाम शामिल है। आईपीएल में वर्तमान समय में पंजाब किंग्स के लिए लेग स्पिनर के तौर पर खेल रहे युजवेंद्र चहल पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट पूरे किए। चहल ने 163 मैच में कुल 206 विकेट चटकाए। चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है। दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय गेंदबाज पीयूष चावला हैं, जो आईपीएल में कई टीमों के लिए खेले। लेग स्पिनर चावला ने 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट है।

तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर नंबर वन

अगर तेज गेंदबाजों की बात करें तो आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं। कुमार ने 179 मैचों में 184 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट है। इस तरह दाएं हाथ के स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हैं।

लसिथ मलिंगा तीसरे नंबर पर हैं

इसके बाद मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच और यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर लसिथ मलिंगा का नंबर आता है। वह 122 मेचों में 170 विकेट लेकर फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, वह 170 विकेट तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज थे। ये सारे विकेट उन्होंने मुंबई के लिए ही लिए।

बुमराह के पास नंबर वन बनने का मौका

मुंबई इंडियंस के ही एक और कातिल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कभी मलिंगा के साथ बॉलिंग करने वाले बुमराह ने 134 मैचों में 165 विकेट झटके हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने थोड़ी देर से शुरुआत की है, क्योंकि वह चोटिल थे। बेंगलुरु के खिलाफ कसी बॉलिंग की, लेकिन विकेट नहीं मिला।

उमेश यादव के नाम हैं 144 विकेट

उमेश यादव लिस्ट में आखिरी यानी 5वें नंबर पर हैं। कोलकाता सहित कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके नागपुर के उमेश यादव के नाम 148 मैचों में 144 विकेट दर्ज हैं। वह अभी भी खेल रहे हैं तो उम्मीद है कि उनके विकेटों की संख्या और बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.