जल जीवन मिशन के 5 ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड

Updated on 28-08-2024 12:26 PM

बलौदाबाजार।  कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कामकाज में धीमी प्रगति के चलते 5 ठेकेदारों को ब्लैक लिसटेड करने की कार्रवाई की गई है। जिसमें सौमित्र कन्सट्रक्शन जांजगीर, परिजात कन्सट्रक्शन जांजगीर,रेखचंद अग्रवाल रायपुर,राघव कन्सट्रक्शन जांजगीर एवं सुनील अग्रवाल बाराद्वारा शामिल है। उक्त फर्म बार-बार चेतावनी एवं नोटिस के बावजूद कार्य में सुधार नहीं ला पा रहे थे जिस कारण सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जिले में 190 कार्यों के लगभग 70 कन्सट्रक्शन कम्पनीयों को पेनाल्टी के साथ उनके कार्य मंे समय वृध्दि कर अनुमति प्रदान की गई है। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि जल जीवन मिशन में किसी भी की तरह की कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जायेगी। उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू होने से पहले इंजीनियर यह सुनिश्चित कर लें कि सम्बंधित गांव में जल स्रोत की उपलब्धता हो। बिना जल स्रोत उपलब्धता के कोई भी काम शुरू न होने दें। सभी इंजीनियर ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों का मॉनिटरिंग करें और प्रगति के लिए लगातार फॉलो अप करते रहें। पाईप लाईन के बिछाने के कार्य के साथ ही साथ टंकी निर्माण का कार्य भी शुरू करें जिससे समय पर सभी काम पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जल स्रोत व बिजली की समस्या है वहां स्थल भ्रमण कर जांच करें। उन्होंने कार्य पूर्ण होने के बाद हैंड ओवर लेने में सरपंचों के द्वारा रुचि नही लेने के मामले पर भी आवश्यक समन्वय करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। कलेक्टर ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढों को खुला छोड़ने की स्थित को गंभीरता से लेते हुए गड्ढों की पुनः भराई कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए। उन्होंने कहा कि पाईप लाइन बिछाने के लिए  यथासंभव सड़को की खुदाई से बचाया जाए। इसके साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का कार्य किया जा रहा है वहां पर शत प्रतिशत ग्राम पंचायत, छात्रावास, स्कूल, हास्पिटल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शतप्रतिशत रनिंग वाटर सप्लाई पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने जांच कर रनिंग वाटर उपलब्धता संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके साथ ही कलेक्टर ने विभाग द्वारा किए जा रहे पानी टंकी निर्माण एवं हर घर जल योजना में हो रहे कार्य की प्रशंसा की है। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 736 ग्रामों में कुल 616 पानी टंकी स्वीकृति की गई है। जिसमें से 263 पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो गया है एवं 336 पानी टंकी निर्माण प्रगतिरत है आने वाले एक महिने के भीतर लगभग 100 पानी टंकीयां पूरी तरह बनकर तैयार हो जायेगी। उक्त बैठक में जल जीवन मिशन की अनुबंधित कार्यों की समय वृध्दि में स्वीकृति, राज्य स्तर पर ईओआई प्रक्रिया के तहत इम्पैनल्ड एजेसियों को जल योजनाओं के थर्ड पार्टी निरीक्षण, अन्य सम्पादित कार्यों की आंनलाईन डिमांड अनुमोदन, जैसे अन्य एजेण्डा शामिल रहे। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, पीएचई के कार्यपालन अभियंता मनोज ठाकुर, जिला शिक्षाधिकारी हिमांशु भारती,सहायक आयुक्त लाकेश्वर पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टीक्वेन्द्र जाटवर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.