हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के 5 सेलेब्स:7300 करोड़ नेटवर्थ के साथ शाहरुख टॉप पर

Updated on 30-08-2024 06:00 PM

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड से शाहरुख खान और जूही चावला समेत 5 सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

लिस्ट में 7 हजार 300 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ शाहरुख खान टॉप पर हैं। उन्होंने इसी साल इस लिस्ट में डेब्यू किया है।

वहीं इसमें दूसरे नंबर पर 4 हजार 600 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ जूही चावला का नाम है। सभी को चौंकाते हुए जूही इस लिस्ट में सबसे ज्यादा नेटवर्थ वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

जूही की कमाई का जरिए उनकी IPL टीम
लिस्ट में जूही की कमाई का जरिए नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स को बताया गया है। जूही और उनके पति जय मेहता, शाहरुख खान के साथ IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं। इसके अलावा जूही, शाहरुख की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में भी पार्टनर हैं।

ऋतिक, अमिताभ और करण का भी नाम
वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन (2000 करोड़), चौथे पर अमिताभ बच्चन (1600 करोड़) और पांचवे नंबर पर करण जौहर (1400 करोड़) का नाम है।

जहां ऋतिक अपनी फिल्मों के अलावा HRX कंपनी से भी कमाई करते हैं। वहीं अमिताभ भी फिल्मों के अलावा कई इन्वेस्टमेंट करते हैं। वहीं करण जौहर बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर में से एक हैं।

पिछले साल वेब सीरीज में नजर आई थीं जूही
वर्कफ्रंट पर जहां शाहरुख इन दिनों अपने बच्चों सुहाना और आर्यन के डेब्यू प्रोजेक्ट्स पर जुटे हुए हैं। वहीं जूही आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में नजर आई थीं। इसमें इरफान खान के बेटे बाबिल उनके बेटे बने थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.