हार्दिक पंड्या के 5 अद्भुत रिकॉर्ड, जो उन्हें बेस्ट ऑलराउंडर बनाता है, पाकिस्तान के खिलाफ मंत्र फूंकने वाला मैच तो याद ही होगा!

Updated on 11-10-2025 02:00 PM
कपिल देव के संन्यास के बाद से भारत को एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश थी जो बैटिंग के साथ पेस बॉलिंग में प्रभावशाली हो। इस ऑलराउंडर आए लेकिन कोई लंबे समय तक नहीं टिक पाया। फिर 2016 में हार्दिक पंड्या का डेब्यू हुआ। इंजरी की वजह से हार्दिक टेस्ट नहीं खेल पाते लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल में उनका कोई जवाब नहीं है। हार्दिक आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको हार्दिक पंड्या के 5 बड़े रिकॉर्ड्स बताते हैं।

5 बार छक्के से मैच फिनिश

हार्दिक पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल में 5 बार छक्के से मैच फिनिश किया है। इस मामले में वह भारतीय खिलाड़ियों में टॉप पर हैं। हार्दिक किसी भी परिस्थिति में छक्के मार सकते हैं और यही उन्हें खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

कीपर कैच से 20 विकेट

हार्दिक पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल में कीपर कैच से 20 विकेट लिए हैं। यह भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है। हार्दिक इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

वनडे में 110.89 का स्ट्राइक रेट

भारत के लिए 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज में हार्दिक पंड्या का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है। 68 पारियों में उनके नाम 1904 रन हैं। ऑलराउंडर की यह खासियत होती है कि वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलट सकता है।

एक ही वनडे में फिफ्टी और 4 विकेट

हार्दिक पंड्या एक ही मैच में फिफ्टी लगाने का साथ 7 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 51 रन बनाने के बाद 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस फॉर्मेट में वह ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 8 पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ 27.3 ओवर की गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 2023 विश्व कप के दौरान उन्होंने गेंद पर फूंक मारी थी और विकेट मिल गया था। वह मोमेंट काफी वायरल हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.