भोपाल की वोटर लिस्ट से हटेंगे 4.40 लाख मतदाता

Updated on 18-12-2025 04:48 PM

भोपाल की वोटर्स लिस्ट से 4 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटर्स हटेंगे। बुधवार को ये तस्वीर साफ हो गई। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में ये वोटर्स या तो अपने पत्ते पर नहीं मिले, या फिर और कहीं शिफ्ट हो गए हैं।

इनमें से 33 हजार से ज्यादा मतदाता मृत भी हो चुके हैं। दूसरी ओर, 'नो मैपिंग' वाले 1 लाख 21 हजार वोटर्स को नोटिस दिए जाएंगे। उन्हें 50 दिन के अंदर जरूरी सभी दस्तावेज पेश करने का मौका दिया जाएगा।

बता दें कि भोपाल में एसआईआर के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। कुल 16 लाख 83 हजार 414 वोटर्स के फॉर्म डिजिटलाइज किए गए। दूसरी ओर, 1 लाख 21 हजार 21 वोटर्स ऐसे मिले हैं, जिनका 2003 की वोटर्स लिस्ट के अनुसार डेटा नहीं मिला।

कुल 5.69 प्रतिशत वोटर्स को 'नो मेपिंग' के दायरे में रखा गया है। इनका रिकॉर्ड 50 दिन के अंदर जिला प्रशासन ढूंढेंगा। यदि रिकॉर्ड नहीं मिलता है तो नाम भी काटे जाएंगे।

दो दिन तक कलेक्टर से लेकर प्राचार्य तक ने क्रॉस चेक किया ASDR यानी, मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी के वोटर्स को कलेक्टर से लेकर प्राचार्य तक ने क्रॉस चेक किया। दो दिन तक यह काम चला। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद 92 वोटर्स के वेरिफिकेशन का जिम्मा लिया था।

जानकारी के अनुसार, अनकलेक्टेबल कैटेगिरी में शामिल मतदाताओं की जांच के लिए कुल 551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की गई थी। हर अधिकारी और कर्मचारी को बूथ का जिम्मा सौंपा गया। वे 15-16 दिसंबर को वोटर्स के घरों में पहुंचे और जांच की। इसके बाद बुधवार को आंकड़े सामने आए।

1 लाख से ज्यादा वोटर्स मिले ही नहीं 'नो मेपिंग' के साथ ASDR का डेटा भी सामने आया, जिसमें मृत, गायब, शिफ्ट हो चुके मतदाता शामिल हैं। इसमें 3020 ऐसे मतदाता भी मिले, जिनके नाम पहले से वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। इन चारों कैटेगरी को मिलाकर कुल 4 लाख 42 हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं।

अब इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है। सबसे ज्यादा 98 हजार 390 वोटर गोविंदपुरा विधानसभा के हैं। दूसरे नंबर पर नरेला, तीसरे पर मध्य, चाथे पर हुजूर, पांचवें पर दक्षिण-पश्चिम, छठवें पर उत्तर और सातवें पर बैरसिया विधानसभा शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.