नहीं भरे 41 साल पुराने घाव! आज भी पनप रहीं कैंसर जैसी बीमारियां, कब तक जिंदा रहेगा यह जहर?

Updated on 03-12-2025 05:36 PM

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी एक बार फिर दर्द, जहर और unanswered सवालों की वही कहानी दोहरा रही है। 1984 की उस भयावह रात को 41 साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी हजारों परिवार न इलाज पा रहे हैं, न इंसाफ। MIC गैस का जहर अब तीसरी पीढ़ी के खून में पहुंच चुका है, जहां बच्चों में शारीरिक विकृतियां, कैंसर, कमजोर दिमाग और विकास में देरी आम हो चुकी है।

सरकारी अस्पतालों में पीड़ितों के मुताबिक इलाज नहीं, बल्कि 'इंतजार की डोज' मिलती है। यही वजह है कि दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी आज भी भारत की सबसे लंबी चल रही हेल्थ इमरजेंसी बनी हुई है।

3 दिसंबर 1984 - कैलेंडर की वो काली रात

उस रात भोपाल की हवा में ऑक्सीजन नहीं, मौत घुली हुई थी। यूनियन कार्बाइड प्लांट से निकली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस ने हजारों जिंदगियां निगल लीं और लाखों को जिंदगीभर का दर्द दे दिया।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है 'मौत तो उस रात आई थी, लेकिन हमें जीते जी कौन मार रहा है?' जेपी नगर की गलियों में आज भी वही कड़वाहट, वही पीड़ा और वही सवाल गूंजते हैं।

आज भी जहर सांसों में बह रहा है?

1984 की कहानी को बीता हुआ समझना सबसे बड़ा भ्रम है। भोपाल आज भी गैस को सांसों में ढो रहा है।

कारखाने से कुछ कदम दूर बसे जेपी नगर में लोग उम्र से नहीं, जहर से बूढ़े हो रहे हैं।

70 वर्षीय नफीसा बी चार कदम चलें तो सांस टूट जाती है। गैस ने उनके पति और तीन बच्चे छीन लिए।

66 वर्षीय अब्दुल हफीज थोड़ी बात करते ही खांसने लगते हैं। आज हाथ-पैर तक उठाना मुश्किल है।

60 वर्षीय शाहिदा बी कहती हैं 'अम्मी… अम्मी…' कहते हुए साढ़े आठ साल के बेटे ने गोद में दम तोड़ा था। पति को कैंसर हुआ और वह भी नहीं रहे।

ये सिर्फ तीन कहानियां नहीं, हजारों घरों की सामूहिक चीख हैं जो आज भी सुनाई देती है।

इलाज के नाम पर ‘वेटिंग लिस्ट’

भोपाल मेमोरियल अस्पताल पीड़ितों के नाम पर बना, लेकिन पीड़ितों का आरोप है- दवाएं खत्म, डॉक्टर कम, जांच के लिए लंबी कतारें। हर बीमारी का एक ही जवाब 'गैस का असर है, अब जिंदगी ऐसे ही चलेगी।' नतीजा ज्यादातर पीड़ित महंगे प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेने को मजबूर हैं।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.