दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत:12 रेस्क्यू किए गए, 8-10 अभी भी फंसे

Updated on 28-01-2025 01:44 PM

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम 6.30 बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मलबे में अभी भी और लोग फंसे हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस, फायर बिग्रेड, DDMA और NDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक बुराड़ी के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास नई बिल्डिंग तैयार की जा रही थी। मलबे में दबने वालों में ज्यादातर मजदूर हैं।

घटना पर दिल्ली सीएम आतिशी ने X पोस्ट में कहा- बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं है कि ये एक बड़ी लापरवाही है। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा था कि इस 4 मंजिला इमारत का निर्माण पूरा हो चुका था। फिनिशिंग के लिए POP का काम चल रहा था।

मुझे मेरे भाई नहीं मिला, मेरे दो रिश्तेदार फंसे हैं

घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि मलबे में मेरे दो रिश्तेदार फंसे हैं। इसमें एक मेरा भाई है। मुझे जानकारी मिली थी कि 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां मेरा भाई नहीं मिला। इसके बाद में यहां आया। मैं दोनों के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहा हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.