एक ओवर में 39 रन बने, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड:टी-20 मैच में समोआ के बल्लेबाज ने 6 गेंद पर 6 छक्के जमाए, 3 नो-बॉल

Updated on 20-08-2024 04:26 PM

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में समोआ और वानुआतू के बीच हुए मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बना।

समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में वानुआतू के गेंदबाज नलिन निपिको के ओवर में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए। इस ओवर में 3 नो बॉल भी शामिल थीं। इससे टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा 39 रन का नया रिकॉर्ड बन गया।

पिछला रिकॉर्ड 36 रन का था। भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और निकोलस पूरन और नेपाल के दीपेंद्र एरी ने एक ओवर में 6 छक्के के साथ 36 रन बनाने का कारनामा कर रखा है। बतौर बल्लेबाज डेरियस विसर ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी ही की है। लेकिन, 3 नो-बॉल होने की वजह से किसी टी-20 इंटरनेशनल के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।

समोआ की राजधानी एपिया में खेले गए इस मुकाबले को समोआ ने 10 रन से जीत लिया।

विसर से पहले 3 बैटर लगा चुके हैं 6 गेंदों पर 6 सिक्स
विसर टी-20 इंटरनेशनल मैच के एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले भारत के युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी एक ओवर में 6 छक्के लगा चुके हैं। सबसे पहले युवराज ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।

दूसरी ओर, नलिन निपिको एक ओवर में 36 या इससे ज्यादा रन खर्च करने वाले छठे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले स्टुअर्ट ब्रॉड (2007), अकिला धनंजय (2021), करीम जनत (2024), कामरान खान (2024) और अजमतुल्लाह उमरजई (2024) ओवर में 36 रन खर्च कर चुके हैं।

विसर T20i में शतक लगाने वाले समोआ के पहले खिलाड़ी
डेरियस विसर टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले समोआ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वे नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक बैटिंग की। विसर ने महज 62 गेंदों में 132 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 14 छक्के निकले।

विसर की पारी के दम पर समोआ ने 20 ओवर में 174 रन का स्कोर बनाया। जवाब में वानुअतु की टीम 9 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। 6 छक्के खाने वाले तेज गेंदबाज नलिन निपिको ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.